सीएम हेमंत सोरेन से गुलाम अहमद मीर और राजेश ठाकुर ने की मुलाकात
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर और झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री और उनके बीच राज्य में चल रहे कई विकास मुद्दों और झारखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई.
इस मुलाकात में दोनों कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री के साथ राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की. साथ ही गठबंधन की सांगठनिक मजबूती को लेकर भी विचार विमर्श किया.
