हेमंत की “कल्पना” पर गांडेय की मुहर, 26 हजार मतों से भाजपा के दिलीप वर्मा को किया पराजित

रांची- गांडेय विधान सभा उपचुनाव में सोरेन परिवार की छोटी बहु कल्पना सोरेन ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी भाजपा के दिलीप वर्मा को 26 हजार के विशाल मतों से पराजित कर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कर दी है, इस प्रकार अब कल्पना सोरेन का विधान सभा पहुंचना तय होगा, और इसके बाद भी झारखंड के सियासी गलियारों में यह सवाल भी खड़ा होने लगा कि क्या कल्पना सोरेन झारखंड का नया सीएम बनने जा रही है. इस जीत के साथ ही कल्पना सोरेन का झारखंड की सियासत में एक बड़ा सितारा बन गयी.
सरफराज अहमद से खाली हुई सीट
यहां ध्यान रहे कि जब भुंईहरी जमीन मामले में हेमंत सोरेन पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी तो गांडेय विधान सभा से तात्कालीन विधायक सरफराज अमहद ने अपना इस्तीफा सौंप कर कल्पना सोरेन का विधान सभा में जाने का रास्ता खोला था, सरफराज अहमद को इस कुर्बानी का इनाम भी मिला और झामुमो ने उन्हे राज्य सभा भेज दिया. जिसके बाद से ही सरफराज अमहद लगातार गांडेय में कल्पना सोरेन की जीत के लिए जमीन तैयार कर रहे थें, जिसका परिणाम आज देखने को मिला. यहां ध्यान रहे कि कल्पना सोरेन मूल रुप से ओडिशा के मयूरंगज जिले की रहने वाली है. उनके पिता सेना में कैप्टन थें. कल्पना सोरेन बचपन से ही पढाई-लिखाई में काफी तेज थी. उनकी प्रारम्भिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय विद्यालय में हुई. बाद में प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट में एसटी कैटेगरी में टॉप कर सबको चौंकाया था.
