Gandey Legislative Assembly election- कल्पना का जादू, 16 वें राउंड में भाजपा के दिलीप वर्मा से 13 हजार मतों से आगे

रांची: गांडेय विधान सभा उपचुनाव में पूर्व सीएम हेमंत की पत्नी और झारखंड में इंडिया गठबंधन का चेहरा कल्पना सोरेन का जादू चलता दिख रहा है, शुरुआती रुझान में दिलीप वर्मा से करीबन दो हजार मतों से पिछड़े के बाद 16 वें राउंड आते-आते कल्पना सोरेन बाजी पलटती दिख रही है. 16 वें राउंड तक 72,339 और दिलीप वर्मा को 59,389 वोट मिला है, इस प्रकार फिलहाल कल्पना सोरेन 12,957 वोट से आगे चल रही है.

कल्पना सोरेन को झारखंड का भावी सीएम के रुप में देखा जा रहा है

यहां ध्यान रहे कि झारखंड के सियासी गलियारों में कल्पना सोरेन को भावी सीएम के रुप में देखा जा रहा है, कई जानकारों का दावा तो यह भी है कि विधान सभा चुनाव के पहले ही कल्पना सोरेन को सीएम की कुर्सी सौंपी जा सकती है, हालांकि कई  सियासी जानकार इसके खारिज करते हुए यह दावा कर रहे है कि इससे एक गलत संदेश जायेगा, और झामुमो किसी भी कीमत पर विधान सभा चुनाव तक सीएम चेहरे में बदलाव नहीं करेगी. लोकसभा चुनाव के दौरान भी कल्पना सोरेन झारखंड में इंडिया गठबंधन का चेहरा बन कर सामने आयी. इस हालत में कल्पना सोरेन यदि गांडेय विधान से जीत कर विधान सभा पहुंचती है, तो यह झारखंड की राजनीति में एक बड़े बदलाव की शुरुआत होगी.

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More