देवघर: दुर्गा सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल 15 अगस्त को बर्णपुर और मधुपुर एफसी के बीच होगा आयोजित
देवघर: मधुपुर नगरपरिषद के समीप रेलवे फुटबॉल मैदान में यंग स्पोर्टिंग क्लब एवं योर्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय दुर्गा सौरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का अंतिम सेमीफाइनल मैच में बर्णपुर का मुकाबला चितरंजन के बीच खेला गया। इस मैच का उद्घाटन सीओ यामुन रविदास दास योर्स क्लब के सचिव कन्हैयालाल कन्नू, संजय शर्मा ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय करते हुए एवं किक मारकर किया । जिसमें बर्णपुर की टीम ने चितरंजन टीम को दो 2- 0 गोल से पराजित कर फाइनल में जगह बनाया।
बता दें कि टूर्नामेंट का फाइनल मैच 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर एफसी मधुपुर की टीम और बर्णपुर के बीच खेला जाएगा। जिसमें विजेता टीम को 51,000 रूपए तथा उपविजेता टीम को 31,000 रूपए नकद से पुरस्कृत किया जाएगा। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के खेल एवं नगर विकास मंत्री हफीजुल हसन उपस्थित रहेंगे । मौके पर पुर्व वार्ड अध्यक्ष फैय्याज कैशर, शबाना प्रवीण, सुल्तान अहमद, योर्स क्लब के प्रिंस समद, संजय कुमार, विद्रोह कुमार मित्रा,, राजेश कुमार, राम चंद्र झा, मोहम्मद ताज, ऐनूल होदा, मिडिया प्रभारी समीर आलम, मोहम्मद चांद आदि मौजूद थे।
