कोडरमा: दिव्यांगता से प्रभावित बच्चों के कल्याण व संरक्षण के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन

कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में दिव्यांगता से प्रभावित बच्चों के कल्यान एवं संरक्षण हेतु विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन लक्ष्य कॉन्वेंट विद्यालय में किया गया. जिला विधिक सेवा प्रधिकार के सचिव गौतम कुमार के निर्देशानुसार उक्त कार्यक्रम में भारी संख्या में बच्चों ने भाग लिया. इस अवसर पर एलएडीसी की ओर वरिष्ठ अधिवक्ता किरण कुमारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज में बच्चों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है. किसी के द्वारा दिए गए प्रलोभन में उन्हें नहीं आना है क्योंकि वर्तमान समय में बाल तश्करी चरम सीमा पर पहुंच गई है.  

उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों का पहला उद्देश्य शिक्षा प्राप्त करना होना चाहिए ताकि शिक्षा प्राप्ति के बाद देश एक वे जिम्मेवार नागरिक वे बन सकें. पर्यावरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हर बच्चे और उनके परिवार के लोगों को वृक्ष लगाने के प्रति जागरूक रहना चाहिए ताकि पर्यावरण की समस्या से निजाद मिल सके. उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए दिव्यांगता संबंधित प्रमाण पत्र लेने के लिए जिला स्तर पर प्रत्येक स्कूल में शिविर लगाकर दिव्यांग बच्चों को प्रमाण पत्र का लाभ दिया जाना चाहिए. कार्यक्रम को अधिवक्ता लोचन पंडित ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को अपनी जिम्मेवारी के साथ साथ कानून की भी जानकारी होनी चाहिए. इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने अपनी जिज्ञासा शांत करने के लिए कई प्रश्न पुछे जिसका वक्ताओं ने संतोषजनक जवाब दिया.  

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More