कोडरमा : बिजली विभाग कर्मी बनकर लोगों से की पैसे की ठगी

कोडरमा : कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों के द्वारा बिजली विभाग का कर्मी बनकर बिजली का कनेक्शन काटने के नाम पर लोगों से पैसे की ठगी करने की घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जीत वाहन उरांव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम के द्वारा छापेमारी के दौरान तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के रोहित गोस्वामी उम्र 24 वर्ष पिता रूपलाल गोस्वामी, रोहित कुमार मंडल उम्र 18 वर्ष पिता महेंद्र मंडल और सतीश वर्मा उम्र 18 वर्ष पिता कामेश्वर महतो शामिल है।
पुलिस के द्वारा पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि लोगों को बिजली का कनेक्शन काटने के नाम पर फोन करने के बाद उन्हें कनेक्शन चालू रखना के लिए व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा जाता था। लिंक पर क्लिक करते ही बिजली उपभोक्ता का मोबाइल हैक हो जाता था जिसके बाद उनके द्वारा पैसे की ठगी की जाती थी पुलिस ने गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पांच मोबाइल फोन, 7 सिम कार्ड , 5 एटीएम कार्ड और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद किया है।
