बोकारो: सूबे में विद्युत विभाग के पास इंसुलेटर तक नहीं: अमर बाउरी

बोकारो: स्थानीय समस्याओं के निराकरण के लिए गुरुवार को सर्किट हाउस के सभागार में अधिकारियों के साथ विशेष बैठक बुलाई गई। बैठक नेता प्रतिपक्ष विधानसभा सह चंदनकियारी विधानसभा के विधायक अमर कुमार बाउरी की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में नवनिर्वाचित सांसद धनबाद लोकसभा क्षेत्र ढुल्लू महतो, बोकारो विधायक विरंची नारायण, उपायुक्त विजया जाधव, वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार, दोनों अनुमंडल पदाधिकारी चास एवं बेरमो तेनुघाट सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं विभिन्न उपक्रमो के प्रतिनिधि उपस्थित हुए।
बोकारो और चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में गंभीर बिजली संकट को लेकर आज बोकारो सर्किट हाउस में हुई बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में धनबाद के माननीय भाजपा सांसद श्री ढुल्लू महतो, बोकारो भाजपा विधायक श्री बिरंचि नारायण, उपायुक्त बोकारो, डीवीसी बोकारो स्टील और झारखंड ऊर्जा वितरण निगम के… pic.twitter.com/xRr2X9tjP4
— Amar Kumar Bauri (@amarbauri) June 13, 2024
बैठक में विस्थापन नीति से संबंधित बीएसएल व इलेक्ट्रो स्टील के प्रतिनिधियों से विशेष रूप से विस्थापित लोगों की समस्या पर चर्चा हुई। वहीं विधायक व सांसद ने कहा की जब राज्य सरकार राशि मुहैया कराती है तो आप लोग सही समय पर योजनाओं का काम पूरा क्यों नहीं करते हैं? साथ ही बिजली और पानी एवं नगर निगम की व्यवस्था पर भी अधिकारियों से चर्चा की गई। प्रतिपक्ष नेता अमर कुमार बाउरी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में विद्युत विभाग के पास इंसुलेटर तक नहीं है।
राज्य में विद्युत विभाग विवश है, उन्होंने कहा कि सभी समस्या का निराकरण जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया गया है। श्री बाउरी ने कहा कि तीन दिनों के बाद विभाग ने 22 घंटे बिजली देने का आश्वासन दिया है। आपको बता दें की एक पखवारे से चास में बिजली की लचर व्यवस्था से चास वासी को परेशानी की सामना करना पड़ रहा है बिजली और पानी की समस्या से चासवासी जूझ रहे हैं। सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि राज्य की सरकार विफल है, सरकार विभाग को संसाधन उपलब्ध कराने में असमर्थ है।
