चाईबासा: आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, तीन घायल
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले कुमारडुँगी थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बुजुर्ग समेत एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सभी शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार को सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार कुमारडुँगी थाना क्षेत्र में अंधारी गाँव टोला तिरियासाई में आकाशीय बिजली की चपेट में आने एक की मौत हो गई थी जबकि तीन लोग घायल थे.
बताया गया कि खेत में काम करते समय सभी वज्रपात की चपेट में आ गए थे. वहीं, मधुसुदन गागराई (65 वर्ष) दुघजुड़ी गाँव टोला गाड़ासाई रामायसाई में मवेशी चराने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. एक साथ दो मौतों से परिजनों में कोहराम मच गया. दोंनो शवों को कुमारडीँगी थाना की पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार को सदर अस्पाल चाईबासा भेज दिया है.
