विधान सभा चुनाव 2024: सीपी सिंह की पारी पर विराम! अब कौन होगा रांची से भाजपा का चेहरा

रांची: 16 जनवरी 1956 को पलामू जिला स्थित नौगढ़ा गांव में एक किसान परिवार में जन्मे और 1996 से लगातार रांची विधान सभा का प्रतिनिधित्व करते रहे चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह ने जीवन के 68 बसंत पार लियें. चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह की गिनती झारखंड के उन चंद नेताओं में की जाती है, जिसने राजनीति की इतनी लम्बी और अटूट पारी खेली. खासकर भाजपा में सीपी सिंह के मुकाबले कोई दूसरा चेहरा नजर नहीं आता. लेकिन बढ़ते उम्र के साथ अब भारतीय जनता पार्टी के उस घोषित-अघोषित नियम के दायरे में आ चुके हैं, जहां से वनवास की शुरुआत होती है. चाहे-अनचाहे सक्रिय राजनीति को अलविदा कहने का वक्त आता है. सियासी गुत्थियों में उलझने के बजाय अध्यात्म और धर्म -परोपकार के लिए निकालने की आशा की जाती है. जिससे कि उस युवा पीढ़ी का मार्ग प्रशस्त हो सके, जिसकी सक्रियता राजनीति में कहीं ज्यादा जरुरी है. युवा आकांक्षाओं और उमंग के लिए जगह देने की बात की जाती है.
किस चेहरे में मिलेगी सीपी सिंह की विन्रमता और सादगी
निश्चित रुप से झारखंड की सियासी में सीपी सिंह की कमी लम्बे समय तक महसूस की जायेगी, छह बार का विधायक और विधान सभा अध्यक्ष की जिम्मेवारियों के साथ ही और भी कई महत्वपूर्ण दायित्यों का निर्वाह करते हुई भी सीपी सिंह का सार्वजनिक जीवन बेहद विन्रम और सादगी भरा रहा, कोई तामझाम नजर नहीं आया. सुख दुख की हर घड़ी में रांची वासियों के साथ खड़ा रहें, लेकिन उससे भी मुश्किल सवाल यह है कि सीपी सिंह के वनवास के बाद रांची से भाजपा का चेहरा कौन होगा. रांची जैसे महत्वपूर्ण विधान सभा से भाजपा किसको अपना चेहरा बनायेगी और क्या उस चेहरे में सीपी सिंह के समान उदारता और विन्रमता की झलक मिलेगी? क्या भाजपा कार्यकर्ताओं में करीबन तीन दशक तक उत्साह और उमंग बनाये रखने का जज्बा होगा?
क्या खुद ही अपनी सेवानिवृति की घोषणा करेंगे सीपी सिंह
अब जब महज चंद महीनों के अंदर विधान सभा चुनाव के लिए सियासी जंग की शुरुआत होनी है. सियासी गलियारों में सीपी सिंह को लेकर दावे प्रतिदावों की शुरुआत होती नजर आ रही है. दावा किया जा रहा है कि सीपी सिंह जैसे भाजपा के मजबूत सिपाही को यह बताने की जरुरत नहीं कि अब सत्ता का मोह त्याग करअपने आप को दूसरी गतिविधियों में लगाना है, वह खुद ही इस बार आलाकमान को अपनी इस चाहत से अवगत करवा देंगे.
1990 में पहली बार गुलशन लाल आजमानी ने रांची में कमल खिलाया था
पहली बार गुलशन लाल आजमानी ने 1990 में रांची में कमल खिलाया था, 1995 में यशवंत सिन्हा ने इस पारी को संभाला, लेकिन 1996 में सीपी सिंह ने जो कमान संभाली, आज तक अनवरत जारी है, और अब बढ़ती उम्र के कारण भाजपा के सामने यह सवाल खड़ा होने लगा है कि सीपी सिंह की विदाई के बाद यह कमान किस हाथ में सौंपी जाय. हालांकि बीच-बीच में सीपी सिंह संसद जाने की अपनी हसरत को भी जाहिर कर चुके हैं,
