‘शिक्षा में इस्लामीकरण का सामने आने लगा दुष्परिणाम’ गढ़वा की घटना पर बाबूलाल के निशाने पर झामुमो-कांग्रेस

रांची-गढ़वा जिल के मकरी पंचायत का उत्क्रमित विद्यालय में सहायक शिक्षक तौहीद के द्वारा कथित रुप से छात्रों को सरस्वती बंदना से रोके जाने का मामला सियासी तूल पकड़ने लगा है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल ने इस घटना को शिक्षा में इस्लामीकरण से जोड़ते हुए कांग्रेस और झामुमो की सरकार को निशाने पर लिया है, अपने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर इस घटना की नींदा करते हुए बाबूलाल ने लिखा है कि “JMM-कांग्रेस की सरकार ने राज्य में शिक्षा के इस्लामीकरण का जो प्रयास किया था, उसके दुष्परिणाम दिखाई देने लगे हैं।गढ़वा जिले के सरकारी स्कूल में एक मुस्लिम शिक्षक ने सरस्वती वंदना को बाधित करने का प्रयास किया। आखिर किसी व्यक्ति को शिक्षा के मंदिर में सरस्वती वंदना से क्या तकलीफ हो सकती है? दरअसल, हेमंत सोरेन की सरकार ने स्कूलों का, छात्रों के ड्रेस का रंग बदलकर क्रमबद्ध तरीके से शिक्षा के इस्लामीकरण की शुरुआत की। स्कूलों के नाम बदले गए, मुख्य द्वार पर मस्जिदनुमा मीनार बनाई गई, जुमे के दिन छुट्टी तक दी गई… हेमंत जी, आप चाहे लाख कोशिश कर लीजिए, लेकिन भाजपा शिक्षा जैसे पवित्र कार्य में आपके नापाक ‘मकसद’ को कभी नहीं पूरा होने देगी।“
JMM-कांग्रेस की सरकार ने राज्य में शिक्षा के इस्लामीकरण का जो प्रयास किया था, उसके दुष्परिणाम दिखाई देने लगे हैं।
गढ़वा जिले के सरकारी स्कूल में एक मुस्लिम शिक्षक ने सरस्वती वंदना को बाधित करने का प्रयास किया। आखिर किसी व्यक्ति को शिक्षा के मंदिर में सरस्वती वंदना से क्या तकलीफ… pic.twitter.com/59ZSe0gJbh
— Babulal Marandi (@yourBabulal) August 2, 2024
प्रत्यक्षदर्शियों का दावा
आपको बता दें कि घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों का दावा कि जैसे ही सरस्वती बंदना की शुरुआत हुई सहायक शिक्षक तौहीद ने यह कहते हुए अपनी आपत्ति दर्ज की विद्यालय में हिन्दू देवी-देवताओं की अराधना नहीं होगी, इसके साथ ही शेख तौहीद ने साउंड सिस्टम को जमीन पर पटक दिया, हालांकि सहयोगी शिक्षक नीशीथ यादव के उसे रोकने की कोशिश भी हुई. विवाद बढ़ता देख कर हेडमास्टर प्रेम कुमार यादव के द्वारा इसकी सूचना शिक्षा विभाग के अधिकारियों और पुलिस को दी गयी. दावा किया जाता है कि फुलवामा अटैक में भारतीय जवानों की शहादत पर भी उसने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया था. इधर काफी दिनों से स्कूल में सरस्वती वंदना को रोकने की मांग कर रहा था, जिसका स्कूल प्रबंधन समिति के द्वारा विरोध भी किया गया था, स्कूल प्रबंधन समिति के द्वारा साथ नहीं मिलने पर उसने अब यह घटना की. फिलहाल मामले में जांच की जा रही है, लेकिन इस घटना से विधान सभा चुनाव के पहले भाजपा को झामुमो और कांग्रेस को घेरने का एक मुद्दा मिल गया है, और अब इस पर सियासत जारी है.
