चाईबासा: भाजपा जिला महिला मोर्चा ने निकाला आक्रोश मार्च, पूर्व सांसद गीता कोड़ा हुईं शामिल
चाईबासा: जिला महिला मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम द्वारा चाईबासा में आयोजित आक्रोश प्रदर्शन में कार्यक्रम के कोल्हान प्रभारी के रूप में पूर्व सांसद गीता कोड़ा शामिल हुयीं. कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया. उसके बाद रविन्द्र भवन से धरना स्थल तक पदयात्रा करते हुए राज्य सरकार की महिला विरोधी निति के खिलाफ नारे लगाए गए. गीता कोड़ा ने धरनास्थल पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित कर हेमंत सरकार की जन विरोधी निति से अवगत कराया और कहा, यह घोषणावीर की सरकार है, सिर्फ घोषणा होता है, वादों को पूरा करने की इनकी मंशा नहीं है. धरना के उपरांत शहर में तिरंगा यात्रा निकाला गया, बिरसा मुंडा अमर रहें, सिद्दू कान्हू अमर रहे, भगत सिंह अमर रहे, सेरेंगसिया शहीद अमर रहें, आदि के नारे लगे.
कार्यक्रम में साथ में प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मालती गिलुवा, महिला जिला अध्यक्ष दुर्गावती बोयपाई, सह प्रभारी गीता बालमुचू, जिला कार्यक्रम प्रभारी बारी मुर्मू, सुशीला टोपनो, मृदुला निषाद, ललिता कोड़ा, जिलाध्यक्ष संजू पाण्डेय,बढ़कुवर गागराई, शशिभूषण सामड, जेबी तुबिद, गुरुचरण नायक, विजय मेलगांडी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन तियु, लालमुनी पुरती, रुपा सिंह दास, रानी बान्दीया, रानी तिरिया, हेमंत केसरी, जयकिशन बिरुली, चन्द्रमोहन गोप, राई भूमिज, लेबेया लागुरी,अमरेश प्रधान, द्वारिका शर्मा, जीतेन्द्रनाथ ओझा, राकेश शर्मा, बीजू रजक, प्रताप कटिहार, सीमा मुण्डारी, हेमावती विश्वकर्मा, एवं काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे.
