अपर उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

चाईबासा: ज़िला उपायुक्त के निर्देशानुसार मंगलवार को अपर उपायुक्त के अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. बैठक में जिले के सड़क सुरक्षा के साझेदार विभाग के पदाधिकारी एवं अन्य विभाग के पदाधिकारी के साथ सरकारी गैर सरकारी संगठन के सड़क सुरक्षा के सदस्य उपस्थित रहे.
बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा हिट एंड रन मुआवजा संबंधित आकड़ा रखा गया. जिसके समीक्षा के उपरांत अपर उपायुक्त के द्वारा डिटेल्स रिपोर्ट के साथ अंचल अधिकारी को इससे अवगत करवाया जाए तथा जल्द से जल्द लंबित मामलों का निष्पादन किया जाए का आदेश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया गया. नियमों का उल्लंघन कर चल रहे वाहनों के विरुद्ध किए गए कार्रवाई का आँकड़ा जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा रखा गया, साथ ही जानकारी दी गयी कि विगत माह हेल्मेट का ना उपयोग करने वाले 149 चालकों का अलग अलग थानों के माध्यम से चलान कर फाइन किया गया है. अपर उपायुक्त के द्वारा थाना से की जा रही कारवाई तथा हो रही दुर्घटना के तुलना कर कारवाई मे तेजी लाने का निर्देश दिया गया.
जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य राजा राम गुप्ता द्वारा बताया गया कि पूर्व की तरह चौक चौराहों पर व्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था हेतु पुलिस की प्रतिनियुक्ति आवश्यक है. अपर उपायुक्त के द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि पुलिस अधीक्षक महोदय से समन्वय स्थापित कर ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक किया जाए. बस ऑनर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मो बारीक द्वारा अव्यवस्थित टोटो चालकों तथा कम उम्र में टोटो चला रहे चालकों के विरुद्ध करवाए करने की अपील की गयी. अपर उपायुक्त के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय को विशेष अभियान चला कर टोटो चालकों पर करवाई के लिए निर्देशित किया गया.
