कोडरमा: जमीन विवाद में मारपीट के आरोपी को 7 साल का सश्रम कारावास

कोडरमा: जमीन विवाद में मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के एक मामले की सुनवाई गुरुवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय राकेश चंद्रा की अदालत में हुई. जिसमें अदलत ने आरोपी कोडरमा निवासी जोवराज सिंह को 307 आईपीसी के तहत दोषी पाते हुए 7 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. सजा के साथ ₹5000 जुर्माना भी लगाया गया है.  जुर्माना की राशि नहीं देने पर 3 माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. इसी मामले में न्यायालय ने आरोपी केदार सिंह और  पिंकू सिंह को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. 

मामला वर्ष 2021 का है. इस मामले में डोमचांच थाना में मामला दर्ज कराया गया था. अभियोजन का संचालक लोक अभियोजक पीपी एंजेलिना वारला ने किया. इस दौरान सभी 8 गवाहों का परीक्षण कराया गया. कार्रवाई के दौरान अपराध की गंभीरता को देखते हुए पीपी एंजेलिना वारला ने न्यायालय से अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा देने का आग्रह किया. वहीं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह ने दलीलें पेश करते हुए बचाव किया. अदालत ने सभी गवाहों और साक्ष्यों का अवलोकन करने के उपरांत उपरोक्त अभियुक्त को 307 आईपीसी के तहत  दोषी पाते हुए 7 साल कारावास की सजा मुकर्रर की और जुर्माना लगाया. 

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More