कोडरमा: जमीन विवाद में हुई हत्या मामले में 3 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

कोडरमा: जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले की सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय राकेश चंद्रा की अदालत ने मंगलवार को आरोपियों (1) जमाल मियां, (2) रोशन पांडे एवं (3) शेखर विश्वकर्मा उर्फ चंद्रशेखर शर्मा को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई. साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माने की राशि नहीं देने पर 6 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. 

क्या है मामला 

दरअसल, यह मामला वर्ष 2019 का है. इसे लेकर कोडरमा थाना कांड संख्या 83/ 2019 दर्ज किया गया था. इसे लेकर सुनील कुमार सोनी ने पूर्णानगर कोडरमा, निवासी ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था. थाना को दिए आवेदन में कहा गया था कि 05 जून 2019 की रात करीब 11:30 बजे उसे सूचना मिली कि सज्जाद अंसारी, पांडेडीह निवासी के घर के सामने उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जब वह वहां जाकर देखा तो उसका भाई खून से लथपथ मृत पड़ा था. वहां गोली का खोखा भी गिरा हुआ था. पता करने पर जानकारी मिली कि जमाल मियां ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके भाई की गोली मार कर हत्या कर दी है.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More