कोडरमा: घरेलू विवाद में कांस्टेबल की पत्नी ने दी जान
कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र के आश्रम रोड में एक गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान अंजलि सिंह के रूप में हुई है. महिला का पति पुलिस कांस्टेबल के पद पर तैनात है. उसका नाम शक्ति शिवम सिंह है. घटना देर रात की है.
बताया गया कि घरेलू विवाद के कारण महिला ने आत्महत्या की है. गर्भवती महिला घरेलू कलह से परेशान थी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
