धनबाद: स्कूल वैन और बाइक में टक्कर, स्कूली बच्चों समेत दो लोग घायल
धनबाद: जिला के तोपचांची थाना अंतर्गत गोमो में रेलवे पुल के पास मंगलवार की सुबह बाइक और स्कूल वैन में भीषण टक्कर हो गई. टक्कर के बाद स्कूल वैन सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी. इस दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग और वैन में बैठे पांच बच्चे घायल हो गए. स्कूल वैन हरिहरपुर थाना अंतर्गत जीतपुर स्थित डिनोबली स्कूल की है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया. वैन चालक की स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई की. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना ने स्कूल प्रबंधन की लापरवाही को उजागर कर दिया है. बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की है, लेकिन उनकी लापरवाही उन्हें खतरे में डाल सकती है.
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्कूल प्रबंधन और वैन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. इसके अलावा ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि वैन चालक सावधानी से वाहन चलाएं. ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही कहा है कि स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये. साथ ही यह भी सुनिश्चित करने की मांग की गई है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.
