धनबाद: बीच सड़क पर गंदे पानी में स्थानीय लोगों के साथ सत्याग्रह पर बैठे विधायक

धनबाद: धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा धनबाद शहर में जलजमाव की समस्या पर विरोध जताते हुए बीच सड़क पर गंदे पानी में बैठकर सत्याग्रह कर रहे हैं। उनके साथ कई महिला-पुरुष मंगलवार सुबह से गंदे पानी में बैठे हैं। सत्याग्रह कर रहे लोगों का कहना है कि जब तक समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाया जाता, वे यहीं बैठे रहेंगे।

सोमवार को विधायक ने धनबाद नगर निगम के आयुक्त से मुलाकात की थी और जलजमाव की समस्या पर चर्चा की थी। उन्होंने कहा था कि नगर निगम और जिला प्रशासन तत्काल इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाता, तो वे गंदे पानी के बीच सत्याग्रह करेंगे।

मंगलवार सुबह विधायक अपने समर्थकों के साथ रानी बांध इलाके में पहुंचे और जलजमाव के बीच सड़क पर बैठ गए। राज सिन्हा ने कहा कि नगर निगम के निकम्मेपन से पूरे शहर की स्थिति नारकीय हो गई है। बीमारियां फैल रही हैं। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। धैया बस्ती, रानीबांध में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर है। राज्य की सरकार का जनसमस्याओं से कोई वास्ता नहीं रहा। उन्होंने दर्जनों बार अफसरों को पत्र लिखा, उनसे मुलाकात कर समस्या बताई, लेकिन वे सब कुछ देख-सुनकर भी अनजान बने हुए हैं। नगर निगम के पास डीएमएफटी का करोड़ों का फंड है। विकास योजनाओं की राशि लैप्स हो रही है।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More