Dhanbad: फुल एक्शन में ईडी, बर्खास्त सिपाही से लेकर ड्राईवर के ठिकानों तक छापेमारी

रांची:आज अहले सुबह जब कोयलानगरी धनबाद की नींद भी नहीं खुली थी, अधिकांश घरों के दरवाजे बंद ही थें. ईडी की अलग-अलग दरवाजे पर एक साथ दस्तक देकर नींद से जगा रही थी. पहली शुरुआत स्वास्थ्य विभाग में संविदाकर्मी के रुप में जिंदगी की शुरुआत कर, कोयला के काले कारोबार के सहारे करोड़ों का साम्राज्य खड़ा करने वाले सरायढेला के सावलपुर स्थित प्रमोद सिंह के आवास से हुई. उसको बाद जैसे-जैसे धूप खिलती गयी, छापेमारी का दायरा बढ़ता गया और धीरे-धीरे रवीन्द्र सिंह, अश्विनी कुमार, दिव्य प्रकाश और अजीत सिंह भी इसकी जद में आ गयें, उनके आवास पर भी छापेमारी की शुरुआत हो गयी. रघुनाथ नगर में स्थित प्रमोद सिंह के पिता के आवास पर भी छापेमारी हो रही है. साथ ही साथ ही नुतन नगर में रहने वाला एक बर्खास्त सिपाही और प्रमोद सिंह के ड्राईवर अजित सिंह के आवास को भी खंगाला जा रहा है.
ईडी के साथ सीआरपीएफ की टीम भी
ईडी अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या मे सीआरपीएफ की टीम भी है. किसी को भी छापेमारी स्थल तक जाने की अनुमति नहीं है. बताया जाता है कि जब ईडी की टीम पहुंची तो अधिकांश घरों में लोग सोये हुए थें, दरवाजे पर दस्तक देकर दरवाजा खुलवाया गया, और घर में प्रवेश करते ही घर से बाहर जाने पर रोक लगा दी गयी. भूली स्थित प्रमोद सिंह के आवास के भारी मात्रा में कैश प्राप्त होने की सूचना है. हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
प्रमोद सिंह के तीन-तीन ठिकानों पर छापेमारी
आपको बता दें कि चर्चित कोयला कारोबारी प्रमोद सिंह के तीन-तीन ठिकानों पर छापेमारी के साथ ही ईडी की एक दूसरी टीम बाधमार स्थित अश्विनी शर्मा के आवास को भी खंगाल रही है. बताया जा रहा है कि अश्विनी शर्मां का तार प्रमोद सिंह के काले कारोबार से जुड़ा है. ईडी के पास इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि प्रमोद सिंह के काले कारोबार में अश्विनी शर्मा एक बड़ा मोहरा है और कोयलानगरी धनबाद में कोयले के अवैध कारोबार में दोनों की संलिप्ता है. बताया जा रहा है कि यह छापेमारी स्वास्थ्य मिशन घोटाला से जुड़ा है, प्रमोद सिंह कभी झरिया का जोड़ा पोखर स्वास्थ्य केन्द्र में संविदा कर्मी के रुप में कार्यरत था. उस पर स्वास्थ्य विभाग के खाते से सात करोड़ रुपये के गबन आरोप भी है. मामले की जांच के दौरान एसीबी ने इस बात का दावा किया था कि स्वास्थ्य विभाग में संविदाकर्मी के रुप में कार्यरत प्रमोद सिंह के पास करोड़ों की संपत्ति है. भ्रष्टाचार के इसी आरोप के बाद उसकी नौकरी चली गयी. जिसके बाद वह कोयला कारोबार में कूद पड़ा, और देखते-देखते धनबाद का चर्चित कोयला कारोबारी के रुप में सामने आया.
11 अक्टूबर 2023 को बिहार पुलिस ने किया था गिरफ्तार
आपको बता दें कि 11 अक्टूबर 2023 को बिहार पुलिस ने भी प्रमोद सिंह को गिरफ्तार किया था, तब एक गंगा सिंह नामक ठेकेदार ने डेढ़ करोड़ का धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवायी थी. उसका दावा था कि 22 से 23 अप्रैल के बीच उसने प्रमोद सिंह के खाते में कोयला लेने के लिए डेढ़ करोड़ रुपया ट्रांसफर किया. लेकिन कोयला नहीं मिला. प्रमोद सिंह ने कहा था कि धनबाद में सब कुछ अवैध होता है, कोयला लेना है तो बगैर किसी लिखा-पढ़ी के ही पैसा देना होगा, धनबाद का यही दस्तूर है, लेकिन पैसा लेने के बाद कोयला देने से मुकर गया.
