धनबाद: कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, SJAS अस्पताल में सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट की मिल रही सुविधा

धनबाद: शहर के SJAS सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कैंसर मरीजों के सफल ऑपरेशन का सिलसिला डॉक्टर अर्घ्य बसु के नेतृत्व में सफलतापूर्वक जारी है। अनुभवी ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अर्घ्य बसु ने SJAS सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के माध्यम से धनबाद के कैंसर के मरीजों को न केवल आशा की किरण दी है, बल्कि उनके इलाज में भी कई नए मापदंड स्थापित किए हैं। कैंसर सर्जरी के क्षेत्र में लगभग 15 साल का अनुभव रखने और देश-विदेश के प्रतिष्ठित अस्पतालों में ट्रेनिंग हासिल कर चुके डॉक्टर बसु ने अब तक कई सफल ऑपरेशनों को अंजाम दिया है।
बाहर के ऑन्कोलॉजिस्ट पर निर्भरता
धनबाद क्षेत्र में अब तक कोई भी स्थायी सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट नहीं था। इसकी सुविधा बाहर से आने वाले चंद डॉक्टरों पर ही निर्भर थी। बाहर से आने वाले एकाध डॉक्टरों की सुविधा भी सप्ताह में केवल एक या दो दिन ही मिल पाती थी यानी पूर्णकालिक कैंसर सेवा शहर में उपलब्ध नहीं हो पाती थी। यहाँ के कैंसर मरीजों को उन्नत कैंसर उपचार के लिए अक्सर रांची, जमशेदपुर या कोलकाता जाना पड़ता था। जिसके कारण इन मरीजों को इलाज के खर्च के साथ-साथ परिजनों के रहने,खाने व अस्पताल आने-जाने के अलग से बड़े खर्च हन करने के लिए मजबूर होना पड़ता था। कई बार तो मरीजों के परिजनों को अपना सारा काम छोड़ कर दिल्ली, मुंबई और वैलोर जैसे बड़े शहरों का भी चक्कर लगाना पड़ता था ऐसे में धनबाद में एसजेएएस अस्पताल ने कैंसर मरीजों के लिए सुविधाएं प्रदान कर कैंसर मरीजों व उनके परिवारों पर भारी भावनात्मक और वित्तीय बोझ को दरकिनार किया है।
धनबाद के SJAS सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के डॉक्टर बसु ने कई जटिल सर्जरी जैसे ब्रेस्ट कंजरविंग सर्जरी (ब्रेस्ट बचाके कैंसर का ऑपरेशन), कमांडो सर्जरी (मुंह के कैंसर का ऑपरेशन),गर्भाशय छेदन, रेडिकल नेफ्रेक्टोमी (किडनी का पूर्णतः निकालना) कीमो पोर्ट लगवाना. वो भी बिना किसी दर्द के और अन्य कई सर्जरी को धनबाद की मिट्टी में पहली बार सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है। SJAS सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की विशेषता धनबाद में कैंसर सर्जरी को सबसे कम खर्च में उपलब्ध करवाना है।
गर्भाशय छेदन के एक गंभीर मामले में, गर्भाशय में छेद होने के कारण एक छोटी सी बच्ची को जान का खतरा था, दुर्गापुर से कोलकाता तक के सभी डॉक्टरों ने मरीज की गंभीर हालत को देख कर इलाज करने से मना कर दिया, लेकिन SJAS सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के डॉ. अर्घ्य बासु और उनकी टीम ने इस मुश्किल घड़ी में भी बेहद साहसपूर्ण काम किया। इस मुश्किल समय में बच्ची के परिवार के पास आर्थिक संकट था, लेकिन इसके बावजूद अस्पताल और उनके डॉक्टरों ने मिलकर अनुदान संचय किया और बच्ची का उपचार संभव बनाया। इस घटना ने स्पष्ट किया कि इंसानियत और सेवा के मायने अभी भी हमारे समाज में बाकी हैं।
धनबाद के कैंसर के मरीज़ों को पहले कैंसर के टेस्ट के रिपोर्ट के लिये 15-15 दिन तक इंतज़ार करना पड़ता था। लेकिन अब शहर के के SJAS सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के आधुनिक मशीनों से उन्हें रिपोर्ट मात्र 2 से 3 दिन में मिल जाती है। SJAS सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अनुभवी ऑन्कोलॉजिस्ट के साथ-साथ आधुनिक कैंसर विशेषज्ञ उपकरण जैसेपीईटी सीटी (पॉजिट्रॉन उत्सर्जन टॉमोग्राफी-संगणन टॉमोग्राफीलाइनैक) लीनियर एक्सलरेटर भी उपलब्ध है। SJAS सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की महत्वपूर्णता न केवल इसके सर्जिकल क्षमता में है बल्कि इसके कैंसर देखभाल के पूर्णांक करने की पहल है। डॉ. बसु और उनकी टीम यह समझते हैं कि कैंसर के इलाज में केवल ऑपरेशन ही सब कुछ नहीं है।
डॉक्टर के पास इलाज के अन्य महत्वपूर्ण उपाय जैसे कीमोथेरपीऔर रेडियोथेरपी होते हैं। इसके अलावा आधुनिक उपचार तकनीकें जैसे इम्यूनोथेरेपी, हॉर्मोन थेरेपी और बोन डाइरेक्टेड थेरेपी भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने इसे एक पूर्णांक के रूप में विकसित किया है, जो मरीजों की आवश्यकताओं के अनुसार व्यक्तिगत इलाज योजनाओं को सुनिश्चित करता है।
कैंसर का इलाज ऑपरेशन के बाद खत्म नहीं होता बल्कि शुरू होता है, ऑपरेशन के बाद भी मरीज को नियमित निगरानी की आवश्यकता होती है। क्योंकि इसके बाद मरीज को कीमोथेरपीऔर रेडियोथेरपी की जरूरत होती है। ठीक होने के बाद मरीज पीईटी सीटी (पॉजिट्रॉन उत्सर्जन टॉमोग्राफी-संगणन टॉमोग्राफीलाइनैक) को और हड्डियों की स्कैनिंग करवानी होती है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि बीमारी वापस तो नहीं आई है। इस परिपूर्णता के प्रणाली से स्पष्ट होती है कि SJAS सुपर स्पेशलिटी अस्पताल न केवल कैंसर का इलाज करता है बल्कि रोगियों की राहत और सुधार में उनका समर्थन भी करता है।
एक कैंसर के मरीज़ बचाने का मतलब सिर्फ एक मरीज को बचाना नही बल्कि एक परिवार को बचाना भी है। मरीज़ और उनके घरवाले बहुत उम्मीद लेकर अस्पताल और डॉक्टर के पास आते हैं और जब डॉक्टर और अस्पताल उनकी उम्मीद पर खरा नहीं उतरते हैं तो वो डॉक्टर को भगवान का दर्जा मिल जाता हैं। और अगर मरीज़ को कुछ भी बुरा होता है तो मरीज़ के घरवाले उन्हें एकदम परेशान हो जाते हैं। डॉक्टर ज़िंदगी नहीं देते हैं, बल्कि उस ज़िंदगी को नया मौक़ा और मतलब देते हैं।
SJAS सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की पूरी सेवाओं के साथ कोशिश है कि धनबाद के कैंसर मरीजों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े और उनका इलाज कम से कम खर्च में धनबाद में आराम से हो जाए। यह नई सुविधा मरीजों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है और इससे धनबाद के लोग अब अपने ही शहर में उच्च गुणवत्ता वाला कैंसर उपचार प्राप्त कर सकते हैं जो की धनबाद वासियों के लिऐ सच में एक आशीर्वाद है।
