चाईबासा: ग्रामीण कार्य विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग के खेल से अभियंताओं में बढ़ी बेचैनी

चाईबासा: एक कहावत आप लोगों नें सुनी होगी की बबुआ आने वाला है, उससे पहले गांव में ढिंढोरा पीट जाला कि बबुआ आ गईल. ऐसी ही कहावत इन दिनों राज्य में चल रहे ट्रांसफर-पोस्टिंग के खेल में चल रहा है. राज्य के ग्रामीण कार्य विभाग में भी बड़े पैमाने पर फेरबदल होने वाली है लेकिन इससे पहले ही अभियंताओं को पता है कि कौन कहां जा रहा है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्रामीण कार्य विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग के खेल में नेता और बिचौलिया किस कदर हावी हैं. ग्रामीण कार्य विभाग में सहायक अभियंता से ऊपर कार्यपालक अभियंता और वरीय अभियंताओं का ट्रांसफर पोस्टिंग होने से पहले ही कौन कहां पदस्थापित हो रहा है, इसकी चर्चा जोरों पर है. 

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के कार्यकाल के बाद नई सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री का पहला ट्रांसफर पोस्टिंग-किए जाने की चर्चा जोरों पर है. गौरतलब है कि चंपाई सोरेन सरकार के हटने के बाद हेमंत सोरेन के जेल से रिहा होने के बाद पुनः सरकार बनाने के कुछ ही दिनों में हेमन्त सोरेन सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री इरफ़ान अंसारी के निर्देश पर विभाग के द्वारा स्थापना किए जाने से अभियंताओं में काफ़ी खलबली मची हुई है. साथ ही, मंत्री के नजदीकी नेताओं में पैरवी करते देखा जा रहा है. टेंडर मैनेज में कमीशन वसुली और ट्रासंफर-पोस्टिंग में अभियंताओं से वसूल की गई करोडों की राशि के पकड़े जाने के बाद जेल में बंद पूर्व विभागीय मंत्री आलमगीर आलम के कार्यकाल को याद किया जा रहा है. 

विपक्ष के एक बड़े नेता के कथनानुसार इरफ़ान अंसारी भी आलमगीर आलम के नक्शे कदम पर चल पड़े हैं. सूत्रों के अनुसार दो साल से कम वाले को भी हटाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. ऐसा लगता है कि वसूली अभियान के तहत अचानक से पदस्थापना किया गया है. सूत्रों के अनुसार ग्रामीण कार्य विभाग में ईडी की पैनी नजर होने के बाद भी ट्रांसफर-पोस्टिंग का उद्योग धंधा बंद नहीं हो रहा है. विधानसभा सत्र कल से शुरू हो रहा है. स्थापना समिति में दो साल से कम समय वाले को हटाने पर विधानसभा में हंगामा खड़ा किए जाने की बात कही जा रही है. 
विपक्ष के नेता ने तंज कहते हुए कहा कि मात्र चार माह की सरकार में यह आखिरी ट्रासंफर पोस्टिंग होगा, जिसकी जांच नई सरकार कराएगी. अचानक से आनन-फानन में स्थापना किया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है. विधानसभा सत्र के एक दिन पहले ग्रामीण कार्य विभाग में अभियंताओं का पदस्थापना होने से नेता और बिचौलिया के साथ साथ अभियंताओं में बेचैनी बढ़ी हुई है. 

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More