देवघर: हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर जेएमएम शिविर में कांवरियों ने काटा केक, युवा मोर्चा ने भी मनाया जन्मदिन

देवघर: झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमिटी ने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगाए गए शिविर में पार्टी नेता सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन कांवरिया बंधुओं के साथ धूमधाम से मनाया। इस दौरान मौके पर पार्टी के जिला प्रवक्ता सुरेश शाह, नेता मनोज दास, नन्दकिशोर दास, प्रदीप चौधरी, कॉंग्रेस नेता रबी केसरी, सुशील कुमार पंडित, अजय नारायण मिश्रा, जयनाथ मंडल, सुधाकर पंडित, नारायण मंडल,ओंकार बरनवाल, पूर्व विधायक अंजली हांसदा, संयुक्त सचिव सूरज झा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

इस मौके पर उपस्थित समर्थकों ने सीएम सोरेन की तस्वीर के समक्ष केक काट कर एक दूसरे का मुंह मीठा करा बधाई दी। सभी ने हेमंत सोरेन के स्वस्थ जीवन और लंबी उम्र की भी कामना की गई। इस मौके पर जिला प्रवक्ता सुरेश शाह ने कहा कि झारखंड के युवा नेतृत्व हमेंत सोरेन का जन्मदिन है आज हम सभी उनके जन्मदिन के अवसर पर बाबा बैधनाथ से उनकी लंबी आयु की कामना किया है। उन्होंने कहा कि उपस्थित कांवरिया हम लोगों के लिए देवस्वरूप हैं, उनके हाथों से केक कटवाकर हम सब बहुत खुश और उत्साहित हैं।

WhatsApp Image 2024-08-10 at 17.14.53_0fe90467 (1)
सीएम का जन्मदिन मनाते युवा मोर्चा के कार्यकर्ता


जेएमएम युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री का मनाया जन्मदिन

इधर जेएमएम युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी के नेतृत्व में राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का जन्मदिन बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच केक काटकर व मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। इस खुशी के मौके पर जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, केन्द्रीय कमेटी सदस्य सुरेश साह, सिरी सिंह, अजय नारायण मिश्र, युवा  महानगर अध्यक्ष नूनू सिंह, महिला जिलाध्यक्ष नीलम देवी, प्रखंड अध्यक्ष बिपीन यादव, लखेश्वर मुर्मू, वैभव चंद्रवंशी, प्रकाश पांडेय, संतोष कुमार दास ,दीपक कुमार दास, रोहित राव ,अनीष प्रताप , मनोज वरनवाल, अक्षय कुमार,पवन कुमार, हरिकेश सिंह, पंकज, विक्की, ललिता दास,मंजु देवी,विधा देवी,राखी देवी , रिंकी देवी ,रेखा देवी,उषा देवी, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पालोजोरी में जेएमएम युवा मोर्चा ने मनाया जन्म दिवस 

पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बगदाहा मोड़ समीप कला केन्द्र में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का जन्मदिन मनाया गया। जिसमें जेएमएम के पूर्व जिला अध्यक्ष नरसिंह मुर्मू  एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सह झामुमो के वरिष्ठ लोकप्रिय नेता पूर्व प्रत्याशी सारठ विधानसभा के सुरेन्द्र रवानी जी ने केक काट कर जन्मदिन मनाया।

WhatsApp Image 2024-08-10 at 18.59.04_b2535c6d (1)
सीएम हेमंत सोरेन का जन्मदिन मनाते जेएमएम कार्यकर्ता

इस मौके पर आन्दोलनकारी युधिष्ठिर सिंह यादव, मुखिया देवेन्द्र मुर्मु , जिला परिषद सदस्य मिसिल हांसदा, सारठ विधानसभा के युवा समाजसेवी विक्की बाबू, दीलीप मरांडी ,ओमप्रकाश यादव, मनोहर हांसदा, राजेन्द्र हांसदा, हरेंद्र हांसदा, सनातन टुडू , कमलेश टुडू, भागवत हांसदा, योगेन्द्र सोरेन, पिंटू सोरेन मनोहरी सोरेन,सुरेश मरांडी कृष्णा किस्कू ,सुबेश मुर्मु सहित कई झामुमो पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More