दिल्ली से गिरफ्तार हुआ हवलदार चौहान हेंब्रम का हत्यारा, 12 अगस्त को हुआ था फरार

रांची: बीते 12 अगस्त को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हवलदार चौहान हैंब्रम की हत्याकर फरार हुए उम्रकैद की सजा काटने वाला कैदी शहिद अंसारी दिल्ली से गिरफ्तार हुआ है। उसे हजारीबाग पुलिस की ओर से गठित विशेष एसआईटी ने गिरफ्तार किया। अस्पताल में इलाज के दौरान शाहिद अंसारी ने अपनी सुरक्षा में तैनात हवलदार चौहान हेंब्रम की लोहे के रॉड से मारकर हत्या कर दी थी और अस्पताल से फरार हो गया था।

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग के एसपी ने फरार कैदी शाहिद अंसारी को पकड़ने के लिए एसआईटी और फॉरेंसिक टीम गठित की थी। पिछले दस दिनों से लगातार चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के बाद आखिरकार बुधवार को सजायाफ्ता कैदी शाहिद अंसारी को दिल्ली से एसआईटी टीम गिरफ्तार करने में सफल हुई। अब उसे दिल्ली से झारखंड लाने की तैयारी की जा रही  है।

भाजपा ने भी दी थी प्रतिक्रिया

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मारांडी ने कहा है की झारखंड की धरती पर एक बार फिर निर्दोष संथाल जनजातीय के खून से रक्त रंजित हो गई है। कौम विशेष के लोग सरकार के संरक्षण में सुनियोजित साजिश के तहत जनजातियों को खत्म करने पर तुले हैं। बांग्लादेशी घुसपैठियों के पक्ष में छाती पीटने वाले हेमंत सोरेन जनजातियों की हत्या पर चुप्पी साध लेते है




लेखक के बारे में

By Sujit Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More