उत्पाद सिपाही बहाली: अभ्यर्थियों की मौत पर DGP अनुराग गुप्ता का आया बयान

रांची: उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ के दौरान झारखंड में अब तक कई युवकों की मौत हो गयी है. इस मामले में DGP अनुराग गुप्ता का बयान पहली बार सामने आया है. उन्होंने कहा है कि उत्पाद सिपाही की बहाली की दौड़ में जिनकी भी मौत हुई है, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. मुख्यमंत्री ने भी मुझे कहा है कि इसको आप देखिए और जानने का प्रयास कीजिए कि ये क्यों हो रहा है. DGP ने कहा कि हमलोगों ने सभी मामलों में यूडी केस दर्ज किया किया है और पोस्टमार्टम करवा रहे हैं. हम जानने का प्रयास कर रहे है कि यह मौत किसी व्यक्ति की बीमारी के चलते हुआ है या व्यवस्था में कमी के चलते हुआ है या किसी युवक ने ऐसा कुछ सेवन कर लिया है उसके चलते हुआ है. 

DGP ने कहा कि बहाली की व्यवस्था बहुत अच्छी है. मैं आपलोगों को निमंत्रित करता हूं कि आप खुद सेंटर पर जाइए और देखिए कि सब जगह पानी की व्यवस्था है, शौचालय की व्यवस्था है, डॉक्टर की व्यवस्था है, नर्स की व्यवस्था है, ओआरएस की व्यवस्था है, मेडिसीन की व्यवस्था है. उसके अलावा हमारा प्रयास रहता है कि दौड़ हो वो यथासंभव 6 बजे से पहले शुरू हो जाए और 10 बजे तक खत्म हो जाए. हमारे नौजवान है, हमारे बच्चे हैं. हम चाहते हैं कि किसी प्रकार की समस्या ना हो. पूरा कार्यक्रम पारदर्शिता से हो रहा है. हमलोगों का प्रयास है कि एक अच्छे माहौल में बहाली हो. 

 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More