कोडरमा घाटी में लूटपाट के दौरान मारा चाकू, एक की मौत

कोडरमा: कोडरमा घाटी में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, कार से चतरा से पटना जा रहे दो युवकों को अपराधियों ने लूटपाट की नियत से चाकू मारा है. जिसमें एक युवक की मौत की सूचना है और दूसरा युवक घायल है. 

घटना शनिवार की अहले सुबह की है. घायल आकाश कुमार साव (18 वर्ष), पिता-अर्जुन साव के अलावा मृतक संजय साहू (22 वर्ष), दोनों युवक चतरा निवासी हैं. लूटपाट के शिकार हुए घायल युवक को पुलिस ने जंगल से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. 

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More