चाईबासा: नदी में नहाने गई दो बहनें, छोटी की डूबने से हुई मौत

चाईबासा: चाईबासा के रोरो नदी (सरायकेला मोड) में नहाने गई दो बहनों में से एक के डूबने से मौत हो गयी. हालांकि अभी तक उस बच्ची का शव बरामद नहीं हो सका है. स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों अपनी एक सहेली के साथ सुबह 7:30 बजे नदी नहाने के लिए गई. जाते ही नदी में छलांग लगा दी और डूबने लगी.

यह देख उसकी बड़ी बहन उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी, लेकिन वह भी डूबने लगी तभी बगल की रिश्तेदार शाहीन परवीन भी ने बच्चों को बचाने के लिए नदी में कूद पड़ी, बड़ी को तो बचा ली, छोटी बच्ची को नहीं बचा पाई. प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चों की मां का निधन 9 महीने पहले ही हुआ था. पिता किसी काम से बनारस गए हुए हैं. घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी गई है. फ़िलहाल, पुलिस पहुंच चुकी है लेकिन समाचार लिखे जाने तक बच्ची का शव बरामद नहीं हो पाया है.

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More