पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने एस्कॉर्ट चालक व सुरक्षाकर्मी की मौत पर जताया शोक
रांची: मंत्री चंपाई सोरेन ने अपने एस्कॉर्ट चालक एवं सुरक्षाकर्मी की मौत पर दुःख व्यक्त किया है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर शोक संवेदना जाहिर की है. एक्स पर पोस्ट जारी कर उन्होंने कहा है कि कल देर रात, मेरे आवास से लौटते समय एस्कॉर्ट में शामिल एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक एवं एक सुरक्षाकर्मी का असामयिक निधन हो गया. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे. परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दे. इस दुर्घटना में घायल सुरक्षाकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.
कल देर रात, मेरे आवास से लौटते समय एस्कॉर्ट में शामिल एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक एवं एक सुरक्षाकर्मी का असामयिक निधन हो गया।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें। इस दुर्घटना में घायल सुरक्षाकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की…
— Champai Soren (@ChampaiSoren) August 21, 2024
मंगलवार देर रात हुई थी घटना
बताया जा रहा है कि चंपाई सोरेन मंगलवार को ही दिल्ली से वापस लौटे थे और उन्हें सरायकेला स्थित उनके आवास छोड़ने के बाद एस्कॉर्ट वाहन व सुरक्षाकर्मी वापस लौट रहे थे। वाहन में कुल छह पुलिसकर्मी बैठे थे. दुर्घटना के बाद जैसे ही गाड़ी पलटी सभी जवान गिर पड़े. उनका हथियार भी सड़क पर बिखर गया. रात्रि अधिक होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को भी इसकी खबर देर से लगी. जब तक घटना की जानकारी मिल पाती, एक जवान की मौत हो चुकी थी. ग्रामीणों के द्वारा तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गयी. इसके बाद स्थानीय थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची.
