पूर्वी सिंहभूम: रक्षाबंधन के मौके पर रसगुल्ला खाने से किशोर की मौत, परिवार में मातम
पूर्वी सिंहभूम: जिला के गालूडीह के पाटमहुलिया गांव से एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है. जहां देखते ही देखते रक्षाबंधन की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गयी. खबर है कि पाटमहुलिया गांव के एक परिवार में एक किशोर की मौत रसगुल्ला खाने से हो गयी. मृतक की पहचान अमित सिंह के रूप में की गयी है. उसकी आयु 17 साल बताई गयी है.
दरअसल, अमित के चाचा रोहिणी सिंह तीन महीने बाद बाहर से काम कर रक्षाबंधन पर घर लौटे और साथ में रसगुल्ला लेकर आये. जिसे अमित लेटे लेटे ही मोबाइल पर गेम खेलते हुए रसगुल्ला खाने लगा. इस बीच खाने के दौरान रसगुल्ला उसके गले में अटक गया. अमित छटपटाने लगा. चाचा के बहुत कोशिश करने पर भी रसगुल्ले को बाहर नहीं निकाला जा सका. जिसके बाद उसे उल्टी हुई. फिर उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया. जहाँ आरंभिक जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
