कोडरमा: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन
कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा एवं राष्ट्रीय झारखण्ड सेवा संस्थान कोडरमा के संयुक्त तत्वावधान में कोडरमा व्यवहार न्यायालय स्थित जिला न्याय सदन सभागार में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिको का सम्मान समारोह सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. ‘अकेले नहीं है आप’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बाल कृष्ण तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला जज प्रथम गुलाम हैदर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, पेंसनर समाज के अध्यक्ष नारायण मोदी एवं राष्ट्रीय झारखण्ड सेवा संस्थान के वरीय कार्यक्रम प्रबंधक निर्भय कुल उपस्थित थे.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि प्रधान जिला जज बाल कृष्ण तिवारी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिको का सम्मान करना हम सभी नागरिको का नैतिक कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिको के अधिकारों का हनन नहीं हो तथा उनके मौलिक अधिकार संरक्षित रह सके इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार कृत संकल्पित है . बाल कृष्ण तिवारी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने माता-पिता एवं बुजुर्गो का सम्मान किए बिना किसी भी क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ सकता. बुजुर्गो का सम्मान कर प्राधिकार खुद को गौरवान्ति महसूस कर रहा है.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला जज प्रथम गुलाम हैदर ने कहा कि नई पीढ़ी को बुजुर्गो का सम्मान करना चाहिए उनके द्वारा दिए मार्गदर्शन को अपनाना चाहिए साथ ही उनके हर छोटी बड़ी चीजो का ध्यान रखना चाहिए. वहीं, अपने संबोधन में प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार बुजुर्गो के हक़ एवं अधिकार के लिए नि:शुल्क विधिक सेवा प्रदान करने हेतु सदैव तत्पर है. पेंसनर समाज के अध्यक्ष नारायण मोदी ने कहा कि आज के कार्यक्रम में हम बुजुर्गो को जो सम्मान दिया गया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता हम सबो का स्नेह और आशीर्वाद प्राधिकार एवं ऐसी संस्थओं के साथ हमेशा रहेगा . राष्ट्रीय झारखण्ड सेवा संस्थान के वरीय कार्यक्रम प्रबंधक निर्भय कुल ने कहा कि अपने बुजुर्गो का सम्मान कर हमारी संस्था आज खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है.
कार्यक्रम के पूर्व आर.जे.एस.एस. की ओर से प्रधान जिला जज को बुके, शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया वही मंचासीन सभी अतिथियों एवं उपस्थित वरिष्ठ नागरिको को भी बुके एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का विषय प्रवेश आर.जे.एस.एस. के कार्यक्रम प्रबंधक शिव पाण्डेय ने कराते हुए संस्था एवं कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी . कार्यक्रम का संचालन न्यायालय कर्मी रणजीत कुमार सिंह ने किया. मौके पर सिधेश्वर प्रसाद, सह्देव प्रसाद, नरेश झा, सुभाष शर्मा, राम नरेश चौधरी, सुरेश सिंह, सीता प्रसाद, डा.दिनेश प्रसाद सिंह, राजेंद्र सिंह, महेश्वरी सिंह, मथुरा प्रसाद चौधरी, राष्ट्रीय झारखण्ड सेवा संस्थान के संगीता कुमारी, सुनीता देवी, रितेश कुमार पाण्डेय, सूरज कुमार, सुजीत कुमार एवं न्यायालय कर्मी संतोष कुमार, रवि कुमार, प्रियंका कुमारी, अर्जुन कुमार सिन्हा, पाण्डेय शेखर प्रसाद, मनोज कुमार रविन्द्र कुमार आदि मौजूद थे.
