चाईबासा: विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को सफल बनाने को लेकर कमेटी गठित

चाईबासा: ।9 अगस्त को होने वाली आदिवासी दिवस को ऐतिहासिक रूप देने के लिए शनिवार को जगन्नाथपुर कांग्रेस कार्यालय में जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु के गरिमामयी उपस्थिति में जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ललित दोराई की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई।बैठक में आदिवासी दिवस को सफल बनाने के लिए कमेटी का भी गठन किया गया।

उक्त आदिवासी दिवस नौ अगस्त को जगन्नाथपुर के रसैल हाईस्कूल मैदान में मनाया जायेगा। बैठक में विधायक सोनाराम सिंकु नें कहा की आज के युवा पिढ़ी को बताने की जरूरत है की हम आदिवासियों का पहनावा ओड़ावा और जलजगंल जमीन से जुड़े अस्मिता और संस्कृती,सभ्यता आदी अलग है।तथा आज हमलोगों का उत्थान बहुत पिछे है जिसका वजह हम शिक्षित नहीं है इसलिए आज हम आदिवासियों अस्मिता तथा सामाज का उत्थान तभी होगा जब हम शिक्षित होगें।

आज युवा पिढ़ी और सामाज के लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है।ताकी हम सामाज का उत्थान के लिए आगे आ सकें.उन्होनें फिर एक बार पूर्व सांसद गीता कोड़ा पर हमला करते हुए कहा कि आज पूर्व सांसद गीता कोड़ा सामाज से अलग हो गई है।वहीं यह निर्णय लिया गया की जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले विभिन्न पंचायत के मानकी मुण्डा,पंचायत समिति सदस्य, दियूरी, वार्ड सदस्य तथा सामाज के प्रबुद्द लोगों को सम्मानिप भी किया जायेगा।रिती रिवाज के अनुसार धोती साढ़ी और गमछा भेंट कर सम्मान भी दिया जायेगा।

वहीं कई कार्यकर्ताओं नें विश्व आदिवासी दिवस को सफल बनाने के लिए अपना अपना बिचार को भी रखा.मौके पर बैठक में कांग्रेस के जगन्नाथपुर प्रखंड  अध्यक्ष ललित दोराईबुरू,प्रमुख जगन्नाथपुर बुधराम पुरती, जिप सदस्य मनोहरपुर जय प्रकाश महतो, नोवामुण्डी प्रखंडध्यक्ष मंजीत प्रधान, जिंतुगढ़ा मुण्डा सोमनाथ सिंकु, रूप सिंह लागुरी,सागर लागुरी,राजु हेंब्रम, क्रातीं तिरिया,बिक्रम हेंब्रम,मथुरा लागुरी, सारबैय मुखिया जैना पुरती,युवा कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष शुशिल हेस्सा, बिलास प्रज्जापती, रघुनाथ राउत, बिरसिंह बोबंगा, रौशन पान,प्रदीप प्रधान,संदीप दास,सुरेश प्रज्जापति, रंजित गगराई, धीरज गगराई,आदी सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विश्व आदिवासी दिवस, जानिए रोचक इतिहास

9 अगस्त को हर साल पूरी दुनिया में आदिवासी दिवस मनाया जाता है। दुनिया भर में रहने वाले समाज की मुख्‍यधारा से कटे आदिवासियों को सम्मान देने के पीछे इस दिन की खास वजह है। भारत ही नहीं, दुनिया के तमाम देशों में आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं, जिनका रहन-सहन, खानपान, रीति-रिवाज सबकुछ आम लोगों से अलग होता है। समाज की मुख्‍यधारा से कटे होने के कारण आदिवासी समाज आज भी पिछड़े हुए हैं।

लेखक के बारे में

By Sujit Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More