कोडरमा: नगरीतो में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

कोडरमा: मरकच्चो प्रखंड के चोपनाडीह पंचायत स्थित ग्राम नगरीतो में संचालित आश्रम विद्यालय में जिला प्रशासन कल्याण शाखा के सौजन्य से विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव एवं उपायुक्त कोडरमा मेधा भारद्वाज उपस्थित थी. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डीडीसी ऋतु राज, कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर वासुदेव प्रसाद, एसडीओ रिया सिंह, प्रखंड प्रमुख विजय कुमार सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश पूर्णेन्दु, जिला कल्याण पदाधिकारी अनूप कुजूर, बीडीओ हुलास महतो, अंचलाधिकारी परमेश्वर कुशवाहा, मुखिया पूनम कुमारी, पंसस मधु कुमारी उपस्थित थे. 

कार्यक्रम की शुरुआत आश्रम विद्यालय के छात्राओं द्वारा लोकगीत लोक नृत्य प्रस्तुत कर किया गया. इस दौरान विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों को साल व एक-एक पौधा देकर सम्मानित किया गया. आश्रम विद्यालय के छात्राओं के द्वारा झारखंडी संथाली गीत गाकर झारखंड की परंपरा जंगल और पेड़ पौधों से हरा भरा झारखंड का संदेश दिया. कार्यक्रम को कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव, उपायुक्त मेधा भारद्वाज, उप विकास आयुक्त ऋतु राज, डिप्टी डायरेक्टर बासुदेव प्रसाद, प्रमुख विजय कुमार सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश पूर्ण पूर्णेन्दु, जिला कल्याण पदाधिकारी अनूप कुजूर ने भी संबोधित किया. इस दौरान मुख्य अतिथियों के द्वारा पौधरोपण किया गया व पौधों को बचाने का संकल्प भी लिया गया.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More