जमीन कारोबारी कमलेश कुमार के आवास पर ईडी की रेड खत्म, एक करोड़ कैश और 100 कारतूस बरामद

रांची: चर्चित जमीन कारोबारी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप का सामना कर रहे कमलेश कुमार के कांके रोड के स्थित ग्रीन अपार्टमैंट और दूसरे ठिकानों पर ईडी की छापेमारी समाप्त हो गयी, इस छापेमारी में एक करोड़ नगद, 100 कारतूस बरामद के साथ ही कई अहम दस्तावेज भी हाथ लगे हैं.
ध्यान रहे कि कमलेश कुमार राजधानी का चर्चित जमीन कारोबारी है, झारखंड गठन के बाद राजधानी रांची में जमीन कीमतों में जो उछाल आया, उसके बाद जमीन कारोबार में कई चर्चित चेहरों की एंट्री हुई. जमीन कारोबारियों की नजर में ना तो सीएनटी की कोई कीमत थी और ना ही कानून का खौफ. इसमें से कई का तार तो अपराध जगत से भी जुड़ता है. नदी-नाला, पहाड़, कब्रिस्तान इनके लिए जमीन का हर टूकड़ा बिकाऊ था, गरीब-आदिवासी इनका पहला शिकार. जमीन कारोबार के इसी कारोबार का एक हिस्सा कमलेश कुमार भी है.
डीजीपी को भेजे रिपोर्ट में हुआ खुलासा
नगड़ी मौजा स्थित भुईहंरी जमीन मामले में राज्य सरकार की खुफिया एंजेसी ने डीजीपी को जो अपनी रिपोर्ट भेजी है, उसके अनुसार कमलेश कुमार ने उमेश टोप्पो नामक आदिवासी युवक को आगे कर जुमार नदी से रिंग रोड तक नदी के सूखे हिस्से पर कब्जा जमाया. इसका खाता संख्या 136, 142, 323, 267, 89, 236,101, 314, 283, 322, 237, 285 और रकबा करीबन पांच एकड़ है. और तो कमलेश कुमार ने चामा मौजा में अवैध रुप से बिक्री की गई जमीन पर कब्जा कर झारखंड के पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की पत्नी पूनम पांडे को बेचने का कारनामा किया है. इसकी जानकारी सामने आने के बादल इसके खिलाफ कांके थाना में प्राथमिकी भी दर्ज की गयी. लेकिन प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद कमलेश उक्त जमीन से कब्जा छोडने को तैयार नहीं था, जिसके बाद राजस्व उप निरीक्षक ने इसकी लिखित शिकायत कांके थाना से की.
जुमार नदी के पास भी 20 एकड़ जमीन कब्जा का आरोप
कमलेश कुमार पर जुमार नदी और कृषि विश्वविद्यालय का 20 एकड़ जमीन भी कब्जा करने आरोप है. हालांकि इसके पहले की वह इस जमीन की बिक्री कर पाता, उसकी गिरफ्तारी हो गयी. पुलिस के अनुसार कमलेश कुमार विवादित जमीन पर कब्जा दिलवाने का भी काम करता है. उसकी इस ताकत के पीछे राज्य के बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बतायी जाताी है. इसमें कई आईएस अधिकारी भी है
