कोडरमा: पतंजलि योग समिति ने खेलकूद के प्रतिभागियों को किया सम्मानित
कोडरमा: शहर के रॉयल सेलिब्रेशन में एक समारोह आयोजित कर कोडरमा जिले के विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पतंजलि योग समिति बिहार झारखण्ड की राज्य प्रभारी सुधा झा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुई. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज योग के माध्यम से हम ओलम्पियाड तक पहुंच गए हैं.
मुख्य अतिथि ने कहा योग पहले हिमालय तक ही सिमित था और अब यह जन जन तक पहुंच गया है. देश भर में 1 लाख योग शिक्षक प्रतिदिन लगभग डेढ़ लाख कक्षाएं संचालित कर रहे हैं. इन कक्षाओं में 1 करोड़ लोग प्रतिदिन हिस्सा ले रहे हैं. देश भर में 20 लाख महिला सदस्य योग से जुडी है और इसे 2025 में एक करोड़ करने का लक्ष्य है. झारखण्ड में 70 हजार महिला सदस्य है जिसे एक वर्ष में दो लाख करने का बीड़ा उठाया गया है. इसी के तहत कोडरमा जिला में 70 योग शिक्षकों को निःशुल्क जैकेट गुरूजी के आशीर्वाद के रूप में दिया गया है. उन्होंने कहा कि गांवो में खेल की प्रतिभा पहुंच चुकी है और आज खेल के माध्यम से खिलाड़ियों को रोजगार भी मिल रहा है. स्वास्थ्य जीवन के साथ साथ खेल पाठ्य पुस्तकों में भी शामिल हो चूका है. समारोह को राज्य कार्यकारणी सदस्य कलावती देवी ने भी संबोधित करते हुए योग के प्रति विस्तृत रूप से प्रकाश डाला.
इस अवसर पर महिला जिला प्रभारी चंद्रलता वर्णवाल, दीपा गुप्ता, सुनीता भगत, जूही दास गुप्ता, सरिता सिन्हा, चंचला सिन्हा, उमा देवी, सरिता पिलानिया, सुलेखा देवी, रूबी देवी, कंचन देवी, सीमा वर्णवाल, शशि देवी, नेहा कुटरियार, सुमन देवी, सरिता वर्णवाल, ज्योति वर्णवाल, शिला जायसवाल, मंगला जायसवाल, रेखा देवी, स्मृति वर्मा, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी डीलो साव, अशोक रजक, सुनील कुमार कुटरियार, उपेंद्र दुबे, गोपाल शर्मा आदि मौजूद थे. इसके पूर्व कार्यक्रम में आकाश योग केंद्र के प्रशिक्षु लवली कुमारी, तनु श्री, सलोनी, दीक्षित राज, शिवम आदि ने योग की प्रस्तुति दी. इस दौरान योगाशन खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रस्तुति देने के लिए सभी को सम्मानित किया गया. इस दौरान आकाश योग केंद्र के संचालक आकाश सेठ व ईशा गुप्ता सहित 100 से अधिक योग गुरु को सम्मानित किया गया
