चाईबासा: राष्ट्रीय जनजातीय आयोग से ईचा डैम परियोजना को रद्द करने संघ ने लगाई गुहार
चाईबासा: जिला समाहरणालय चाईबासा में डॉ. आशा लकड़ा, सदस्या राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार से ईचा खरकई बांध विरोधी संघ कोल्हान के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना (ईचा डैम) को रद्द करने हेतु संघ ने गुहार लगाई और ज्ञापन सौंपा. पश्चिमी सिंहभूम के एकदिवसीय दौरे पर आशा लकड़ा आई हुई थीं. बैठक में संघ के पदाधिकारियों और प्रभावित ग्रामीणों के संग डैम के मुद्दे पर चर्चा की गई.
आशा लकड़ा वर्तमान परिस्थिति से अवगत हुई. उन्होंने कहा कि जल्द इस मुद्दे पर कार्रवाई शुरू करेंगे तथा विस्थापितों की आवाज दिल्ली में बनेंगी. अस्तित्व और पहचान की लड़ाई में साथ जरूर देंगी. आशा लकड़ा से मुलाकात कर्ण वाले प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष बिर सिंह बुड़ीउली, उपाध्क्ष रेयान्स सामड, सचिव सुरेश सोय, सह सचिव श्याम कुदादा, सलाहकार हरीश चंद्र आल्डा, मुकेश कालुंडिया, सहसंयोजक योगेश कालुंडिया, मोतीलाल कालुंडिया और अन्य आंदोलनकारी उपास्थित थे.
