कोडरमा: रामलखन सिंह यादव इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

कोडरमा: जिले के प्रमुख शिक्षण संस्थान रामलखन सिंह यादव इंटर कॉलेज के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर जितेन्द्र बहादुर ने झंडोतोलन किया. इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस के गरिमामयी व भावपूर्ण माहौल में कॉलेज परिसर में उमंग व उत्साह का माहौल दिखा.

प्राचार्य डॉक्टर जितेन्द्र बहादुर ने झंडोतोलन के उपरांत छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की महत्ता को आत्मसात करने का आह्वान किया. इस अवसर पर वरीय प्रोफेसर के.कमल, उमेश सिंह, प्यारेलाल यादव, आर के गुप्ता, नित्यानंद पांडेय, अभिषेक रंजन, नीता कुमारी एवं चंदन समेत कई गणमान्य लोग व कर्मी मौजूद थे .

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More