सीएम हेमंत सोरेन खेल के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हैं काफी गंभीर : निरल पूर्ति
चाईबासा: खेल के विकास को लेकर झारखंड सरकार कई तरह की योजना लेकर आयी है. ग्रामीण क्षेत्र के युवा प्रतिभा को निखारने के लिए डे-बोर्डिंग और आवासीय खेल सुविधा प्रदान कर रही है. यह बातें मंझारी प्रखंड में टी आदर्श क्लब बड़ा रूंजू में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल को संबोधित करते हुए मझगांव विधानसभा के विधायक निरल पूर्ति ने कहीं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खेल के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए काफी गंभीर है. राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रमंडल आदि खेल में मेडल जीतने वालों को लाखों रुपए खेल पुरस्कार के रूप में देने की घोषणा की गई है. यह योजना पहले से चल रहा था लेकिन अभी खेल को प्रोत्साहित करते हुए उनकी राशि को बढ़ाया गया है. यहां तक की ओलंपिक आदि में सिर्फ भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी लाखों रुपए सरकार प्रदान कर रही है. इसलिए अब कोई भी प्रतिभा शहर हो या गांव छुपा नहीं रह सकता. सरकार उन्हें ढूंढ कर बाहर निकल रही है.
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जो वादा किया उनको निभाया है. कुछ समय के लिए उन्हें जेल में डालकर षड्यंत्र के तहत झारखंड को अस्थिर करने की कोशिश की गई लेकिन यहां की जनता ने भाजपा को करारा जवाब दिया है और यह जवाब आने वाले विधानसभा में भी उन्हें मिलने वाला है. इस मौके पर चन्द्र मोहन बिरुवा, श्रीराम सोरेन, 20 सूत्री अध्यक्ष लाला राउत, पूर्व मुखिया भागाबिला पंचायत नटवर बिरुवा, मंजू बिरुवा युवा प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह बारी, भुवनेश्वर बिरुवा, श्रीवंत बारीक, सालेन्द्र बिरुवा, संजय बिरुवा, मुकेश बिरुवा, दौरा बिरुवा, श्याम बिरुवा, प्रबन बिरुवा, पंकज बिरुवा समेत अन्य मौजूद थे.
