“झूठे आरोपों में सलाखों के पीछे रखा गया” पूर्व सीएम हेमंत का दावा प्रतिरोध की आवाज को बंद करने की साजिश

रांची  झारखंड हाईकोर्ट के द्वारा जमानत याचिका स्वीकार किये जाने के साथ ही पूर्व सीएम हेमंत जेल से बाहर आ गयें, बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के बाहर निकलते ही पत्नी कल्पना सोरेन के संग मोरहाबादी स्थित अपने आवास पर पहुंचे, जहां मां रुपी सोरेन ने तिलक लगाकर बेटे के मंगलमय जीवन की कामना की, वहीं पिता शिबू सोरेन का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने अपनी बेगुनाही का दावा करते हुए कहा कि “मुझे 5 महीने तक सलाखों के पीछे रखा गया…हम देख रहे हैं कि कैसे न्यायिक प्रक्रिया सिर्फ दिन या महीने नहीं बल्कि सालों लग रही है…आज, यह पूरे देश के लिए एक संदेश है कि कैसे हमारे खिलाफ साजिश रची गई…हमने जो लड़ाई शुरू की और जो संकल्प लिए, हम उन्हें पूरा करने के लिए काम करेंगे।”

प्रतिरोध  की हर आवाज को बंद करने की साजिश 

पूर्व सीएम हेमंत ने कहा कि मुझे जेल भेजने के लिए एक झूठी कहानी गढ़ी गयी, लेकिन आखिरकार कोर्ट के आदेश से आप सबके बीच हूं, लेकिन न्याय की यह लंबी प्रक्रिया चिंता का विषय है. सरकार के खिलाफ बोलने वाले नेताओं, समाजसेवियों, लेखकों और पत्रकारों की आवाज बंद करने की साजिश रची जा रही है. हमारी गिरफ्तारी भी उसी साजिश का एक हिस्सा था. यहां याद रहे कि कोर्ट ने पूर्व सीएम हेमंत को जमानत प्रदान करते हुए यह टिप्पणी भी की है कि “अब तक जो भी तथ्य पेश किये गये हैं, उसके यह स्थापित नहीं होता कि वह मनी लॉन्ड्रिंग के दोषी हैं.”

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More