मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में अब तक 40 लाख आवेदन, 31 लाख को प्रशासनिक स्वीकृति
.jpg)
रांची: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में अब तक 40 लाख महिलाओं का निबंधन हो चुका है, जिसमें से 31 लाख आवेदनों की जांच कर उसकी प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान कर दी गयी है. निबंधन की प्रक्रिया अभी भी जारी है, विभिन्न जिलों में अभी भी महिलाओं की कतार लगी हुई है. हालांकि सरकार ने यह जानकारी भी दी है कि यह योजना निरंतर चलने वाली योजना है, इसका निबंधन आगे भी जारी रहेगा. सीएम हेमंत ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा है कि “40 लाख पूरे। शानदार। ज़बरदस्त! JMMSY में हुई अभूतपूर्व प्रगति, रिकॉर्ड समय में 40 लाख बहनों का निबंधन पूरा हो गया। साथ ही 31 लाख बहनों के आवेदन की जाँच एवं प्रशासनिक स्वीकृति भी पूरी कर ली गई है। 2 सप्ताह से कम में यह उपलब्धि दर्शाती है कि यह योजना ने जन मुहिम का रूप ले लाखों महिलाओं तक पहुंच बनाई है। रिकॉर्ड समय में इतनी बड़ी संख्या में निबंधन एवं स्वीकृति हमारी प्रशासनिक दक्षता एवं तेज़ कार्यान्वयन को दर्शाता है। यह योजना महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और सरकार एवं हमारी बहनों के सामूहिक प्रयास को दर्शाता है। जय झारखंड।
40 लाख पूरे। शानदार। ज़बरदस्त!
JMMSY में हुई अभूतपूर्व प्रगति:
•रिकॉर्ड समय में 40 लाख बहनों का निबंधन पूरा हो गया।
•साथ ही 31 लाख बहनों के आवेदन की जाँच एवं प्रशासनिक स्वीकृति भी पूरी कर ली गई है।
2 सप्ताह से कम में यह उपलब्धि दर्शाती है
✅ यह योजना ने जन मुहिम का रूप… pic.twitter.com/rG19OtVGWr
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 16, 2024
रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर पहली किस्त
आपको बता दें कि इस योजना के तहत हर वर्ग और सामाजिक समूह की 21 से 51 वर्ष की महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये की राशि दी जानी है, चुनावी मोड़ पर झारखंड में इस योजना को हेमंत सरकार का मास्टर कार्ड माना जा रहा है. बता दें कि इस योजना की पहली किस्त रक्षा बंधन के एक दिन पहले यानि इस योजना की पहली किस्त 18 अगस्त को महिलाओं के खाते में जायेगी. इस राशि को रक्षाबंधन के अवसर पर हेमंत सरकार की सौगात बताया जा रहा है. हालांकि विपक्षी दलों की ओर से इस योजना की कई खामियां भी गिनायी जा रही है. खास कर निबंधन के दौरान साईट में जो परेशानी हुई, जिसके कारण महिलाओं की लम्बी कतार लगी, उसके बाद भाजपा की ओर से इसे मंईयां सम्मान योजना के बजाय मंईयां परेशान योजना बताया गया था. लेकिन शुरुआती चंद दिनों की परेशानी के बाद ही साईट की ठीक करने में कामयाबी हासिल हुई, इसके साथ ही ऑफलाइन आवेदन को भी स्वीकार किया जाने लगा. जिसके बाद निबंधकों की संख्या में काफी वृद्धि देखने को मिल रही है, और महज जो सप्ताह में ही यह आंकड़ा 40 लाख के पार गया.
