मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में अब तक 14 लाख आवेदन, दो दिन में सात लाख का पंजीयन

रांची: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर शुरुआती परेशानियों के बाद अब सब कुछ पटरी पर लौटता दिख रहा है, ऑनलाइन आवेदन में उमड़ी भीड़ के कारण सर्वर डाउन होने की समस्या पर भी काबू पा लिया गया है और इसके साथ ही ऑफलाइन आवेदन करने की छुट्ट भी प्रदान कर दी गयी है, इसके साथ ही दस्तावेजी प्रक्रिया को भी सरल बनाने की कोशिश हुई, यह कोशिश रंग लायी और आज शाम तक इस योजना के तहत करीबन 14 लाख आवेदन प्राप्त हो गया.
सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया पर दी इसकी जानकारी
शानदार।
आज संध्या 5 बजे तक 14 लाख बहनों का पंजीयन सफलतापूर्वक हो चुका है।
सिर्फ़ कल से लेकर आज तक में ही 7 लाख बहनों का पंजीयन हुआ जो बेमिसाल टीम वर्क का उदाहरण है।
अब हर बहन बेहद सरलता के साथ आवेदन कर पा रही हैं, जिससे मुझे पूर्ण उम्मीद है कि 15 तारीख़ तक हम अपने 48 लाख… pic.twitter.com/ivgfW5BiEf
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 9, 2024
सीएम हेमंत ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर लिखा है कि शानदार,आज संध्या 5 बजे तक 14 लाख बहनों का पंजीयन सफलतापूर्वक हो चुका है। सिर्फ़ कल से लेकर आज तक में ही 7 लाख बहनों का पंजीयन हुआ जो बेमिसाल टीम वर्क का उदाहरण है।
दरअसल इसके पहले कुछ जिलों से अधिकारियों के द्वारा सुस्त रवैया अपनाने की खबर आयी थी, अधिकारियों के इस रवैये सीएम हेमंत ने भी संज्ञान लिया था, और जैसे ही अधिकारियों को इस योजना को लेकर गंभीरता रवैया अपनाने का आदेश हुआ, पूरी प्रशासनिक मशीनरी सक्रिय हो गयी और आखिरकार उसका परिणाम भी दिखने लगा.
बहनों के सम्मान में लायी गई योजना में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हर बहन को उनका हक़ समय पर मिलेगा। https://t.co/2M3qb91EN2
— Jharkhand Mukti Morcha (@JmmJharkhand) August 8, 2024
