झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को घर-घर पहुंचाना लक्ष्य – कांग्रेस

चाईबासा: सदर प्रखंड अध्यक्ष,दिकु सावैया की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन चाईबासा में I.N.D.I.A. गठबंधन सरकार के द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को घर-घर तक पहुंचाने को लेकर बैठक की गई. बैठक में विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश लोग, जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं, इसलिए इस योजना का लाभ दिलाने के लिए सदर प्रखंड में बहुत जल्द एक टीम बनाई जाएगी, जो घर-घर जाकर योग्य लाभुकों की मदद करने का काम करेंगे.
कांग्रेसियों ने इस योजना की जानकारी देते हुए कहा, इस योजना के आने से अब हर गरीब वर्ग के लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं, क्योंकि इससे उनको आर्थिक मदद मिलेगी और अपनी छोटी मोटी जरुरतों को पूरा कर सकते हैं. इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता सह जिला सोशल मीडिया कार्डिनेटर जगदीश सुन्डी, जिला महासचिव लियोनाड बोदरा, भारत जोड़ो न्याय यात्री लक्ष्मण हांसदा, सदर प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैया, खुंटपानी प्रखंड अध्यक्ष सकारी दोंगो, वरिष्ठ कांग्रेसी विक्रमादित्य सुन्डी, रुप सिंह बारी,एमडी आलम,बिजय सिंह तुबिड आदि मौजूद थे.
