विधायक नीरा यादव ने अनुसचिवीय कर्मियों की नौ सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा

कोडरमा: कोडरमा विधायक सह पूर्व शिक्षा मंत्री झारखंड सरकार डॉ नीरा यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उन्हें अनुसचिवीय कर्मचारियों से संबंधित नौ सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुसचिवीय कर्मचारियों की मांगों को सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कमी के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे तो अन्य कई विभाग के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने गंभीरतापूर्वक उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया।

जिले के अनुसचिवीय कर्मी बीते कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष अनिश्चिकालीन धरना पर बैठे हुए हैं। इसके अलावा विधानसभा की प्रवर समिति की बैठक में भी कोडरमा विधायक सह पूर्व शिक्षा मंत्री झारखंड सरकार डॉ नीरा यादव सम्मिलित हुई और इसमें निजी विश्वविद्यालय के मामले को समिति में रखा। इस समिति में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, विधायक डॉ नीरा यादव, विधायक लंबोदर महतो, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सचिव राहुल पुरवार सहित कई आधिकारी गण उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More