चंपाई का जयश्री राम लोबिन की नयी मुसीबत! मरांगबुरु पर चुप्पी या जारी रहेगी लड़ाई?

रांची: बदलता वक्त और बदलती सियासत के अनुरुप अपने आप को ढालते हुए एक मंजे हुए सियासतदान की तरह पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने जयश्रीराम के नारे के साथ अपनी नयी राजनीतिक सफर का एलान कर दिया. भाजपा में औपचारिक एंट्री भी हो गयी. लेकिन चंपाई सोरेन से पहले कमल थामने का एलान करने वाले बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम फिलहाल अपनी पारी का इंतजार में हैं. हर गुजरते दिन के साथ इंतजार का यह पल कुछ ज्यादा ही लम्बा खींचता जा रहा है. पहले खबर यह थी कि पांच सितम्बर को दुमका में आयोजित होने वाली पीएम मोदी की संभावित रैली में लोबिन को भी भाजपा की सदस्यता दिलवायी जायेगी. लेकिन अब जो खबर आ रही है, उसके अनुसार आज ही वह भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं, इसके साथ ही लोबिन का इंतजार भी खत्म हो जायेगा, लेकिन लोबिन के पहले चंपाई ने अपनी एंट्री के साथ जिस अंदाज में जयश्रीराम का नारा बुलंद किया है, उसके कारण लोबिन का संकट बढ़ सकता है. भाजपा में रहकर भी उनकी राह मुश्किल में फंस सकती है.

मरांगगुरु पर चुप्पी या जारी रहेगी लड़ाई
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए लोबिन हेम्ब्रम


आदिवासी अस्मिता लोबिन की सियासत  का  पहचान  

दरअसल चंपाई की सियासत सौम्यता की रही है, उग्रता चंपाई की राजनीति का कभी हिस्सा नहीं रहा. अपने पूरे सियासी सफर में चंपाई सोरेन की रणनीति विवादास्पद मुद्दों से बचने की रही. लेकिन लोबिन सुर्खियों में रहने के आदि रहे हैं. इस चाहत में उन मुद्दों पर मोर्चा खोलते रहे हैं, जो खुद उनकी ही पार्टी के मुसीबत बनती रही है. अपने चहरे को आदिवासी समाज की अस्मिता और जल जंगल और जमीन की लड़ाई के साथ जोड़ने की चाहत में लोबिन हर उस मुद्दे पर मोर्चा खोलते नजर आते हैं, जिसका एक भी सिरा आदिवासी-मूलवासी समाज के जुड़ता नजर आता है. इस हिसाब से देखें तो लोबिन की सियासत कहीं ज्यादा निश्चल और आदिवासियत से भरपूर नजर आता है. मन में कोई साजिश नजर नहीं आती, सियासी जरुरतों के हिसाब से मुद्दों और प्राथमिकताओं को तय करने का वह हुनर नजर नहीं आता जिसकी झलक चंपाई सोरेन में दिखलायी पड़ती है. लोबिन अपने खरे अंदाज के लिए जाने जाते हैं.

जब मारंगबुरु के सवाल लोबिन ने खोला था मोर्चा

चंपाई का जयश्री राम लोबिन की नयी मुसीबत! मरांगगुरु पर चुप्पी या जारी रहेगी लड़ाई, आदिवासी समाज से उठता सवाल
मरांगबुरु की चोटी पर लोबिन हेम्ब्रम ( फाइल फोटो)

लेकिन लोबिन का यही खरापन अब सियासी मुसीबत बनता नजर आने लगा है. दरअसल, जैन धर्मालंबियों का प्रमुख तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर और आदिवासी समाज की पहचान मारंगबुरु को लेकर जिस अंदाज में लोबिन ने मोर्चा खोला था, मारंगबुरु को आदिवासी समाज की पहचान बताते हुए जैन धर्मालंबियों के खिलाफ मोर्चा खोला था. सरकार से सम्मेद शिखर को मारंगबुरु स्थल घोषित करने की मांग करते हुए यह दावा किया कि पीढ़ियों से आदिवासी समाज इस पहाड़ निवास करता रहा है, इसके कण-कण में आदिवासी समाज की परंपरा और पहचान है. बावजूद इसके आदिवासी समाज की प्रथा पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही है, कुल देवता पर बलि चढ़ाने से रोका जा रहा है. आदिवासी समाज से उसका कूल देवता को छीनने की साजिश की जा रही है. लोबिन ने यह भी कहा था कि जैन मुनियों का नग्न घूमने से आदिवासी समाज की बहू-बेटियों के संकट पसर रहा है. पारसनाथ पर हमारा मारंगबुरु है और जैन धर्मियों इस पर कब्जा, इस हालत को बदलना होगा, आदिवासी समाज इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा.

भाजपा में शामिल होने के बाद आदिवासी समाज से उठता सवाल

जिस अंदाज में चंपाई सोरेन ने जयश्रीराम के उद्घोष के साथ अपने नये सियासी सफर की शुरुआत की है. भाजपा में एंट्री के बाद लोबिन के लिए अब वह पुराना अतीत संकट खड़ा करता नजर आने लगा  है, आदिवासी समाज के बीच से यह सवाल उठने लगा है कि क्या लोबिन आज भी अपने उस स्टैंड पर कायम है?  क्या आज भी लोबिन मारंगबुरु पर आदिवासी समाज के दावा के पक्षधर है?  क्या आज भी लोबिन हेम्ब्रम को जैन मुनियों के नग्नता से आदिवासी महिलाओं के सामने संकट खड़ा होता दिखता है?  या बदले सियासी हालात में अब वह आदिवासी समाज के इस लड़ाई से पीछे हटने वाले है. मारंगबुरु पर अब लोबिन का स्टैंड क्या है?

 

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More