चाईबासा: विधायक ने क्षेत्र में कार्य पेंडिंग रखने वाले संवेदकों की मांगी सूची, ठेकेदारों में हड़कंप

चाईबासा: सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के जगन्नाथपुर और नोआमुंडी प्रखंड में अधुरे सड़क कार्य को पुरा कराने के लिए विभागीय सचिव से विधायक मिलेंगे. संवेदक आरोहन बिल्डर अशोक प्रधान जगन्नाथपुर प्रखंड में तीन सड़क का कार्य को अधुरा रखने और सैलेश सिंह के द्वारा नोआमुंडी प्रखंड में सड़क कार्य को विगत छः माह से बंद रखे जाने के कारण जनता को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जनता अपनी दिक्कत को स्थानीय विधायक को बताने पर मजबूर हैं. कार्यपालक अभियंता की उदासीनता के कारण अब तक कोई भी पत्र संवेदक को नहीं दिए जाने की सुचना को लेकर मामले को विधायक ने गंभीरता से लिया है. दोनो संवेदकों अशोक प्रधान अरोहन बिल्डर और संवेदक जसौली आदर्श सैलेश सिंह के कार्य से स्थानीय लोग  संतुष्ट नहीं हैं. 

कार्य में गुणवत्ता भी नहीं होने की बात कही जा रही है,लेकिन कराए गए कार्य के विपरित प्राक्कलन के अनुरूप विपत्र बना कर राशी का भुगतान किया गया है, इसकी भी शिकायत मंत्री से करने की बात कही जा रही है. संवेदकों की संलिप्त होने की भी चर्चा है. विधायक के कड़े रुख से प्रमंडल के अन्य संवेदक सकते में हैं. दूसरे विधायक भी अपने क्षेत्र के योजनाओं पर गंभीर होते दिख रहे हैं. विधायक अपने क्षेत्र में विधानसभा चुनाव से पहले सभी सड़कों को पूरा कराने पर जोर दे रहे हैं.

वहीं ग्रामीण कार्य विभाग के कार्य प्रमंडल चाईबासा में सड़क मरम्मत के नाम पर लूट किया जा रहा है. जबकि ग्रामीण मुण्डा, कुशल लागुरी, दीरी लागुरी, राजू लागुरी द्वारा घटिया सड़क निर्माण कार्य को लेकर विरोध जताते हुए जांच की मांग की गयी थी. ग्रामीण मुण्डा के शिकायत पर ही सड़क कि जाँच के टीम विभाग कनीय अभियंता अशोक कुमार के द्वारा क्वालिटी चेक में रंजन कुमार चौधरी लखन कुमार और संवेदक शैलश सिंह भी मौजूद थे. चर्चा है कि जांच में लीपापोती कर संवेदक को राशी का भुगतान भी कर दिया गया है.

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More