बीजेएम के केंद्रीय अध्यक्ष ने धरने पर बैठे समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारियों से की मुलाकात

रांची: भारतीय जनतंत्र मोर्चा (बीजेएम) के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने आज बुधवार को राजभवन के समीप धरने पर बैठे झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ एवं समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारियों से मुलाकात की. मुलाकात के क्रम में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने अपनी 9 सूत्री मांग के बारे में बीजेएम के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी को बता कर उन्हें मांग पत्र सौंपा. जिसमें सरकार द्वारा अनुमोदित उच्च स्तरीय समिति के अनुशंसा के आलोक में निम्नवर्गीय लिपिक, कार्यालय अधीक्षक तथा प्रशासी अधिकारी के ग्रेड वेतन को बढ़ाया जाए, पद का सृजन हो, निम्नवर्गीय से उच्च वर्गीय लिपिक के लिए निर्धारित काल अवधि 8 वर्ष से घटकर 4 वर्ष किया जाए, MACP की काल अवधि 10 वर्षों से हटाकर 8 वर्ष किया जाए, पद नाम में संशोधन हो, कार्यालय अधीक्षक के पद को राजपत्रित पद घोषित किया जाए, उम्र सीमा 60 वर्ष के स्थान पर 65 वर्ष किया जाए आदि प्रमुख मांग हैं. 

मांगें जानने के बाद धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि आपकी मांगे जायज है और न्याय संगत है तो सरकार को आपकी मांगों को मनाना चाहिए. आप जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाते हैं. राज्य के विकास में आप सहयोगी हैं. उन्होंने कहा, आपकी मांगों को पूर्ण करने हेतु सरकार को ध्यान देना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए. प्रोन्नति का मामला हो या वेतन ग्रेड का मामला मुख्यमंत्री को अविलंब कार्रवाई करनी चाहिए.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More