चाईबासा: नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान में IED बरामद, बम स्क्वायड ने किया नष्ट

चाईबासा: प्रतिबंधित भाकपा (माओ) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. इसको लेकर चाईबासा पुलिस, कोबरा, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है. 

सर्च अभियान के दौरान आज बुधवार को को टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम राजबासा के आस-पास जंगली व पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये एक आईईडी बरामद हुआ, जोकि 0.5 KG का एक आईईडी विष्फोटक था. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उस आईईडी विष्फोटक को उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से विनिष्ट किया गया है. फिलहाल संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More