2024 Lok Sabha election counting: चाईबासा से जोबा मांझी और पलामू से बीडी राम बढ़त की ओर, खूंटी से अर्जुन मुंडा पीछे

रांची: 2024 लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है, प्रारम्भिक रुझानों में चाईबासा से जोबा मांझी, पलामू से बीडी राम, गोड्डा से निशिकांत दुबे, धनबाद से ढुल्लू महतो, दुमका से सीता सोरेन, राजमहल से विजय हांसदा और कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी आगे चल रही हैं, जबकि खूंटी संसदीय सीट से अर्जुन मुंडा को पीछे चल रहे हैं. इस प्रकार झारखंड की कुल 14 लोकसभा की सीटों में से भाजपा आजसू 10 और इंडिया गठबंधन चार सीटों पर आगे चल रही है. हालांकि यह प्रारम्भिक रुझान है, दोपहर 1 बजे के बाद ही तस्वीर साफ होते दिखलाई देगी.
