बोकारो: डीवीसी बोकारो थर्मल प्लांट में काम करने के दौरान दो मजदूर हुए घायल

बोकारो: जिले के बोकारो थर्मल बी प्लांट में कटिंग का काम करवा रही राधा टीएमटी कंपनी के अधीन दो ठेका मजदूर बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी 26 वर्षीय रवि कुमार व मुर्गी फार्म निवासी नकुल राम 27 वर्षीय बुरी तरह से घायल हो गये।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्लांट कटिंग के कार्य के दौरान केवल बिजली का केवल जिसमें बिजली प्रवाह हो रही थी, चालू केवल काटने के कारण यह दो मजदूर उसके चपेट में आ जाने से बुरी तरह से घायल हो गए झूलस गये, दोनों घायल मजदूरों को घायल अवस्था में डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज के दौरान दोनों घायल मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए बाहर बीजीएच बोकारो भेज दिया गया।
आपको बता दें की पिछले दिनों यही राधा टीएमटी कंपनी के खिलाफ मजदूरों ने आंदोलन किया था, मजदूरों का कहना है की सुरक्षा का कोई भी इंतजाम कंपनी के द्वारा नहीं दिया जाता है सेफ्टी अधिकारी टरबाइन के अंदर बैठे रहते हैं और मजदूरों को साइट पर राम भरोसे छोड़ देते हैं सुरक्षा के प्रति घोर लापरवाही के कारण ही यह घटना घटी है। इस मामले में ना ठेका कंपनी का कोई अधिकारी सामने आ रहे हैं और ना ही डीवीसी स्थित बोकारो थर्मल पावर प्लांट के अधिकारी कुछ बोलना चाह रहे हैं।
