बोकारो: मारवाड़ी महिला समिति ने किया सावन महोत्सव सह मेला का आयोजन

बोकारो: मारवाड़ी महिला समिति फुसरो की ओर से स्थानीय अग्रसेन स्मृति भवन में सावन महोत्सव सह मेला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. उषा सिंह व विशिष्ट अतिथि भाजपा नेत्री सुषमा सिंह मौजूद थीं. समिति की सदस्यों ने भवन के सभागार में स्टॉल लगाकर खाने-पीने की चीजों के अलावा राखी, कपड़े, स्टेशनरी की बिक्री की. कार्यक्रम में बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता भी कराई गयी. सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. 

व्यंजन प्रतियोगिता में महिलाओं ने एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर आयोजकों को प्रसन्न किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में हिमांशी अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, लक्ष्मी राठी, नीतू गोयल, मनीषा पेड़ीवाल, अनीता जोशी, कुसुम गोयल, उमा राठी, कुसुम अग्रवाल, पूनम जिदल, गरिमा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, सुरुचि जिदल, सरोज जिंदल, पूनम अग्रवाल, दीपिका खेतान, अनिता खेतान, लक्ष्मी खेमका, अदिति खेमका, सुमिता अग्रवाल आदि ने योगदान दिया.

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More