बोकारो: संकट मोचन मंदिर के चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
बोकारो: चास थाना क्षेत्र के संकट मोचन मंदिर से 4 अगस्त को भगवान गणेश जी के चांदी के मुकुट सहित कई सामान की चोरी हो गयी थी. चांदी के मुकुट में सोने का पानी चढ़ा हुआ था, जिसे बोकारो पुलिस ने बरामद कर लिया, इससे श्रद्धालु काफी खुश हैं. मुकुट के साथ दो मोबाइल और पित्तल का सामान जिसे अज्ञात चोरों के द्वारा चुरा लिया गया था, जिसको लेकर चास थाना प्रभारी ने छापा मारकर संजू सरकार को चास के बेंदीतार से गिरफ्तार किया.
चोरी किए गए समान की बरामदगी हो गयी है. जानकारी के अनुसार दो दिन पहले चंद्रपुरा थाना स्थित मंदिर में हुए चोरी का खुलासा होने के बाद इन्हीं चोरों के निशानदेही पर इस मामले का भी खुलासा हुआ जिसमें सामान बरामद कर लिया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि इस घटना में दो अन्य लोग भी शामिल हैं, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
