बोकारो: प्रज्ञा केंद्र संचालक के कमरे से राजस्व संबंधित दस्तावेज बरामद, मामला गंभीर

बोकारो: गुप्त सूचना पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी ने चास अंचल कार्यालय के समीप स्थित एक निजी कमरे में छापेमारी की. इस दौरान कई राजस्व संबंधित दस्तावेज एवं अन्य सामन बरामद हुआ. कमरे का संचालन प्रज्ञा केंद्र संचालक द्वारा किया जा रहा था. अपर समाहर्ता ने मामले से उपायुक्त बोकारो को अवगत कराया.

बताया गया कि उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर मामले की गंभीरता से विभिन्न बिंदुओं पर जांच को लेकर जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों की टीम गठित किया गया है. टीम द्वारा जांच प्रतिवेदन समर्पित किए जाने उपरांत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More