बोकारो: घर में चल रही थी मिनी शराब फैक्ट्री, पुलिस ने किया सील
बोकारो: बोकारो पुलिस अधीक्षक पूज्य प्रकाश के निर्देशानुसार एवं चास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर चास प्रखंड अंतर्गत बरमसिया, गोपीनाथपुर, गोसाइडीह निवासी शंभू कुमार मांझी के आवास में अवैध रूप से विदेशी शराब मिनी फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था.

उक्त स्थल में छापामारी कर मिनी फैक्ट्री को सील कर विभिन्न कंपनियों के शराब एवं शराब बनाने की मशीन बरामद की गयी. इस मामले में संलिप्त दो व्यक्ति शंभू कुमार मांझी, सहदेव मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
